Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, मंगलवार से बारिश और आंधी के आसार

बुधवार और गुरुवार को दक्षिण और मध्य बंगाल के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है

25 May 2026

बंगाल में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, मंगलवार से बारिश और आंधी के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जबकि उमस के कारण “फील्स लाइक” तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन मंगलवार से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना बन रही है।
राजधानी कोलकाता और हावड़ा में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज उमस और धुंध भरी धूप के कारण लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में भी तेज धूप और शुष्क गर्म हवाओं का असर बना हुआ है।
उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम है, लेकिन वहां भी उमस बनी हुई है। इन इलाकों में तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार को बादल बढ़ने के साथ शाम या रात में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को दक्षिण और मध्य बंगाल के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भीषण गर्मी से हाल बेहाल
बुधवार और गुरुवार को दक्षिण और मध्य बंगाल के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News