Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल के सात जिलों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर बंगाल में आगामी सात अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है

31 Mar 2026

दक्षिण बंगाल के सात जिलों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

कोलकाता। अलीपुर मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के सात जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है। मंगलवार सुबह से ही कोलकाता सहित आसपास के कई इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगलवार को दिन भर आसमान बादलों से घिरा रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटों में शहर में 4.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
खराब मौसम का असर जनजीवन के साथ-साथ राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी पड़ता दिख रहा है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सभास्थल को आंशिक नुकसान पहुंचा। पंडाल का त्रिपाल उड़ जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता मरम्मत कार्य में जुटे रहे और सभास्थल को दुरुस्त करने का काम जारी रहा।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान और हुगली जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा नदिया जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आगामी पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों जैसे कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पुरुलिया और बीरभूम में मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झाड़ग्राम में बुधवार को भी कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
दूसरी ओर उत्तर बंगाल में खराब मौसम का असर अपेक्षाकृत अधिक समय तक रहने के आसार हैं। वहां के पांच जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर बंगाल में आगामी सात अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल के सात जिलों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर बंगाल में आगामी सात अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News