Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आनंदपुर अग्निकांड पर शाह का ममता पर तीखा प्रहार

'भ्रष्टाचार की आग' ने निगली 25 जानें, मोमो कंपनी में किसका पैसा

31 Jan 2026

आनंदपुर अग्निकांड पर शाह का ममता पर तीखा प्रहार

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। बैरकपुर में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने इस त्रासदी को प्रशासनिक हत्या करार दिया। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह घटना कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि तृणमूल सरकार के संस्थागत भ्रष्टाचार का भयावह परिणाम है। अमित शाह ने दावा किया कि अग्निकांड में 25 श्रमिकों की मौत हुई है और 27 अब भी लापता हैं, जबकि प्रशासन तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रहा है। 
अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए सवाल उठाया कि आखिर क्यों वाउ मोमो फैक्ट्री और गोदाम के मुख्य संचालकों को अब तक सलाखें के पीछे नहीं भेजा गया? उन्होंने तीखे लहजे में पूछा कि क्या इन मालिकों की सत्ता के शीर्ष केंद्रों से नजदीकी ही उनकी ढाल बनी हुई है। शाह ने कहा कि  बंगाल के नागरिक जलकर मर गए और मुख्यमंत्री वोट बैंक की राजनीति में व्यस्त हैं। अगर यही हादसा घुसपैठियों के साथ होता, तो क्या आपकी प्रतिक्रिया इतनी ही ठंडी होती? इसके साथ ही शाह ने घोषणा की कि अप्रैल में भाजपा की सरकार बनते ही इस कांड की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च तक जमीन मिले न मिले, नई सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर कटीली बाड़ लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आनंदपुर अग्निकांड पर शाह का ममता पर तीखा प्रहार
'भ्रष्टाचार की आग' ने निगली 25 जानें, मोमो कंपनी में किसका पैसा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News