Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईफा अवार्ड समारोह में शाहिद कपूर-करीना कपूर का हुआ आमना-सामना

दोनों न केवल आमने-सामने आए, बल्कि उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया और बातचीत भी की। इस मुलाकात के बाद शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया चर्चा में है।

09 Mar 2025

आईफा अवार्ड समारोह में शाहिद कपूर-करीना कपूर का हुआ आमना-सामना

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वह अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। करीना और शाहिद ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म 'जब वी मेट' में उनके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं। दर्शकों को गीत और आदित्य की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई। इसके साथ ही वे कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि 18 साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था और अब हाल ही में आईफा अवार्ड समारोह में शाहिद कपूर-करीना कपूर का आमना-सामना हुआ। दोनों न केवल आमने-सामने आए, बल्कि उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया और बातचीत भी की। इस मुलाकात के बाद शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया चर्चा में है।

शाहिद कपूर की प्रतिक्रियाआईफा अवार्ड समारोह के दौरान जब शाहिद से करीना से उनकी मुलाकात के बारे में पूछा गया तो कहा, "हमारे लिए यह कोई नई बात नहीं है… आज स्टेज पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं। यह हमारे लिए बिल्कुल सामान्य बात है… अगर लोगों को अच्छा लगा, तो यह अच्छा है।"

आईफा अवार्ड का 25वां संस्करण इस साल जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जा रहा है, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं। शाहिद और करीना दोनों ही वास्तविक जीवन में अलग-अलग जीवनसाथी से विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं। करीना, सैफ अली खान के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और दो बच्चों की मां हैं। शाहिद को भी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर मीरा राजपूत में अपना सच्चा प्यार मिला। दोनों की शादी के बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईफा अवार्ड समारोह में शाहिद कपूर-करीना कपूर का हुआ आमना-साम
दोनों न केवल आमने-सामने आए, बल्कि उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया और बातचीत भी की। इस मुलाकात के बाद शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया चर्चा में है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News