Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वर्ष 2023 के रामनवमी हिंसा मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सांसद अपरूपा पोद्दार के पति मोहम्मद शाकिर अली को गिरफ्तार किया। शाकिर अली हुगली जिले की ऋषड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर चार के तृणमूल पार्षद हैं।

30 Jun 2026

रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार

कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वर्ष 2023 के रामनवमी हिंसा मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सांसद अपरूपा पोद्दार के पति मोहम्मद शाकिर अली को गिरफ्तार किया। शाकिर अली हुगली जिले की ऋषड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर चार के तृणमूल पार्षद हैं।

जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पहले रामनवमी जुलूस के दौरान हुगली समेत राज्य के कई इलाकों में फैली हिंसा की जांच में केंद्रीय एजेंसी ने फिर से सक्रियता बढ़ाई है। इसी मामले में एनआईए के अधिकारी चार वाहनों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मंगलवार सुबह ऋषड़ा स्थित अपरूपा पोद्दार के आवास पर पहुंचे। सुबह से ही पूरे घर को केंद्रीय बलों ने घेर लिया और परिवार के सदस्यों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

घटना की सूचना पाकर पश्चिम बंगाल पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घर के गेट पर और आस पास तैनात रहे। जांच के दौरान किसी को घर के अंदर जाने या घर से बाहर आने की अनुमति नहीं थी। सुबह से चली तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों ने तृणमूल पार्षद शाकिर अली से पूछताछ की और बातों में असंगति मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2023 में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर हुगली के रिषड़ा , कोन्नगर, हावड़ा के शिवपुर तथा उत्तर दिनाजपुर के डालखोला सहित राज्य के कई क्षेत्रों में व्यापक हिंसा भड़की थी। कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी और झड़प की घटनाएं सामने आई थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई थी, जिसने इस प्रकरण में अलग-अलग छह मामले दर्ज किए।

जांच एजेंसी का दावा है कि हिंसा से पहले और उसके दौरान कुछ राजनीतिक व्यक्तियों की कथित भड़काऊ टिप्पणियां कानून-व्यवस्था बिगड़ने की एक बड़ी वजह बनी थीं। इन्हीं बयानों, आपसी संपर्कों और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को रिषड़ा स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी जानकारियां एकत्र की हैं। हालांकि तलाशी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच अधिकारियों के अनुसार, हिंसा से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और अन्य दृश्य सामग्री की जांच की गई है। इन्हीं सबूतों के आधार पर कई लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच में कुछ ऐसे वीडियो और बयान भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ राजनीतिक व्यक्तियों को तनाव बढ़ाने वाले बयान देते हुए देखा गया है। हालांकि इन बयानों की सत्यता और उद्देश्य अभी जांच के दायरे में हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वर्ष 2023 के रामनवमी हिंसा मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सांसद अपरूपा पोद्दार के पति मोहम्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News