Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

फालता में अभिषेक को प्रचार का न्योता देकर शमिक का तीखा तंज

'हे वीर, तुम्हें मिस कर रहे हैं, आओ'! 

17 May 2026

फालता में अभिषेक को प्रचार का न्योता देकर शमिक का तीखा तंज

कोलकाता। फालता विधानसभा उपचुनाव को लेकर दक्षिण 24 परगना जिले में राजनीतिक पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा तृणमूल उम्मीदवार को कड़ी चेतावनी दिए जाने के ठीक अगले ही दिन अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सीधे अभिषेक बनर्जी को अपने निशाने पर ले लिया है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शमिक  ने बेहद आक्रामक और व्यंग्यात्मक शैली में अभिषेक पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने फालता के चुनावी दंगल से टीएमसी के बड़े नेताओं की दूरी पर सवाल उठाते हुए चुटीले अंदाज में कहा कि हे वीर, तुम्हें हम मिस कर रहे हैं, तुम आओ।
शमिक ने अपनी सभा में दावा किया कि बंगाल की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अब फालता की सड़कों पर न तो पहले जैसा पुलिस का दबदबा दिख रहा है और न ही सत्ता के बड़े काफिलों की हनक। अभिषेक को सीधे चुनौती देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर वे फालता में चुनाव प्रचार के लिए आते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता खुद उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। शमिक ने तृणमूल की वर्तमान सांगठनिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता पहले चुनाव के दौरान विरोधियों के सामने डीजे बजाने जैसे बड़े-बड़े दावे और डराने-धमकाने की बातें करते थे, वे आज पूरी तरह शांत हो चुके हैं और जनता के बीच आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
चुनावी मंच से शमिक ने अल्पसंख्यक समुदाय को भी एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का आम नागरिकों से कोई टकराव नहीं है और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी इस देश को पूरी तरह अपना मानकर मुख्यधारा के विकास के साथ आगे बढऩा चाहिए। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कड़े लहजे में यह चेतावनी भी दी कि चुनाव के दौरान या बाद में जिन लोगों ने भी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को बिगाडऩे या डराने-धमकाने की कोशिश की, उनके खिलाफ नई सरकार की ओर से बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
रोजगार के मुद्दे पर तृणमूल सरकार की पुरानी नीतियों को घेरते हुए भाजपा नेता ने वादा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के विकास के लिए नए द्वार खोले जा रहे हैं। अब इस पूरे इलाके के युवाओं को रोजगार और आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा क्योंकि स्थानीय स्तर पर ही उद्योगों और नौकरियों के पर्याप्त अवसर पैदा किए जा रहे हैं। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फालता में अभिषेक को प्रचार का न्योता देकर शमिक का तीखा तंज
'हे वीर, तुम्हें मिस कर रहे हैं, आओ'! 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News