Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

शिक्षाविद् शमसुल मिर्ज़ा का भाजपा में प्रवेश, सबांग की राजनीति में नई हलचल

शिक्षाविद् शमसुल मिर्ज़ा का भाजपा में प्रवेश, सबांग की राजनीति में नई हलचल

25 Nov 2025

शिक्षाविद् शमसुल मिर्ज़ा का भाजपा में प्रवेश, सबांग की राजनीति में नई हलचल

पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग विधानसभा क्षेत्र में सोमवार शाम को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा एम.एन.एम. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन शमसुल मिर्ज़ा अपने 60 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

 

यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा जिले के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने शमसुल मिर्ज़ा और उनके समर्थकों का स्वागत किया और उन्हें भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

 

भाजपा नेतृत्व का कहना है कि शमसुल मिर्ज़ा का निर्णय सबांग क्षेत्र के राजनीतिक और शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। स्थानीय स्तर पर भाजपा को इससे नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास की राह में प्रत्येक समाजहितैषी व्यक्ति का भाजपा में स्वागत है।

 

भाजपा संगठन ने इस नए सहयोग को सबांग की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे “विकास की दिशा में नई शक्ति” करार दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षाविद् शमसुल मिर्ज़ा का भाजपा में प्रवेश
शिक्षाविद् शमसुल मिर्ज़ा का भाजपा में प्रवेश, सबांग की राजनीति में नई हलचल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News