Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पुरी के शंकराचार्य ने केंद्र व राज्य सरकार को दी नसीहत

'सत्ता के लोभ में एक समुदाय के लिये काम ना करे ममता'

13 Jan 2025

पुरी के शंकराचार्य ने केंद्र व राज्य सरकार को दी नसीहत

कोलकाता। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को अदूरदर्शिता की पराकाष्ठा बताते हुए केंद्र सरकार से इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है। सागरतट पर शाही स्नान करने पहुंचे शंकराचार्य ने आगाह करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो लोग हिंदुओं पर हमले कर रहे है, वे दरअसल अपने लिए खुद खतरा मोल रहे हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि जहां वे अल्पसंख्यक हैं, वहां उनकी क्या दुर्दशा होगी। 
उन्होंने केन्द्र सरकार के साथ साथ ममता सरकार को भी लताड़ लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी एक विशेष समुदाय के लिये काम कर रही है ताकि वो सत्ता पर बनी रहे लेकिन उन्हें सोचना चाहिये जिस दिन बहुसंख्यक जाग गया तो उनकी सत्ता नहीं रह जायेगी। उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा होने पर ही विश्व की रक्षा होगी क्योंकि सबके पूर्वज सनातनी ही हैं। जब तक हिंदू हैं, तभी तक मुसलमान भी सुरक्षित रहेंगे। केंद्र सरकार को दिशाहीन न होते हुए इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए। शंकराचार्य ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से भी सख्ती से निपटने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
आरजी कर का सच छूपाया जा रहा है
आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दरिंदगी की घटना पर शंकराचार्य ने कहा कि इस मामले में न्याय होना चाहिए। मामले को दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए क्योंकि पोल एक दिन खुला ही जाती है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए, इसका भी प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के बचाने के  बजाये उन्हें सख्त सजा दिलाने की कोशिश सरकार को करना चाहिये। 
पूरी हैं असली, नकल के लिये सकल और अकल की जरूरत
समुद्री पर्यटन शहर दीघा में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निर्मित हो रहे मंदिर पर शंकराचार्य ने कहा कि असली असली होता है और नकली नकली। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भूल गयी है कि नकल के लिये अकल और सकल दोनों की जरूरत होती है। पूरी का मतलब ही जगरन्नाथ पूरी है दीघा का मंदिर नकली है।
मां गंगा के जयघोष से गूंज उठा सागर तट
कहावत है, सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार...यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पहुंचने का राह बहुत कठिन है। हलांकि, अब यह रास्ता पहले से काफी सुगम हो गया है। सागर के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया जहाँ दर्जन भर पूरोहितों ने माँ गंगा के साथ साथ सागर देव की आरती उतारी। सागर तट पर आरती देख पुण्यार्थी भाव विभोर हो गये। हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुरी के शंकराचार्य ने केंद्र व राज्य सरकार को दी नसीहत
'सत्ता के लोभ में एक समुदाय के लिये काम ना करे ममता'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News