Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा' की सफलता को लेकर उत्साहित हैं शर्वरी

अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपने अभिनय को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

29 Jun 2026

'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा' की सफलता को लेकर उत्साहित हैं शर्वरी

अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपने अभिनय को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक महीने के भीतर दो अलग-अलग शैलियों की फिल्मों का हिस्सा बनने पर शर्वरी ने इसे अपने करियर का बेहद खास दौर बताया है।

शर्वरी ने कहा, "'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों से मिल रहे प्यार ने मुझे भावुक कर दिया है। एक कलाकार के तौर पर यही सपना होता है कि आपकी कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचे। इस सफलता का पूरा श्रेय इम्तियाज अली सर को जाता है। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और एक ऐसी कहानी बनाई, जिससे दर्शक खुद को जोड़ पाए। अगर 'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा' दोनों ही दर्शकों का दिल जीत लें, तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।" उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' में शर्वरी पहली बार बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। लगातार दो बड़ी थिएटर रिलीज के साथ शर्वरी का करियर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अगर दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच सफल रहती हैं, तो शर्वरी इंडस्ट्री की उभरती हुई भरोसेमंद अभिनेत्रियों में अपनी जगह और मजबूत कर सकती हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा' की सफलता को लेकर उत्साहित हैं शर
अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपने अभिनय को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News