Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अतिरिक्त मतदाता सूची में शशि पांजा और काजल शेख का नाम शामिल, नामांकन का रास्ता साफ

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच के अधीन रहे कितने मतदाताओं के नाम जोड़े गए और कितनों को हटाया गया

28 Mar 2026

अतिरिक्त मतदाता सूची में शशि पांजा और काजल शेख का नाम शामिल, नामांकन का रास्ता साफ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जारी दूसरी अतिरिक्त मतदाता सूची से तृणमूल कांग्रेस को आंशिक राहत मिली है। श्यामपुकुर से पार्टी की उम्मीदवार शशि पांजा और हासन के उम्मीदवार काजल शेख का नाम इस सूची में शामिल हो गया है। अब उनके नामांकन दाखिल करने में कोई बाधा नहीं रही।
इससे पहले दोनों नेताओं के नाम जांच के अधीन थे, जिसके कारण उनकी उम्मीदवारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। हालांकि उत्तरपाड़ा से उम्मीदवार शीर्षण्य बंद्योपाध्याय का नाम अभी भी सूची में शामिल नहीं हुआ है, जिससे उनकी उम्मीदवारी पर संशय बना हुआ है। वे श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 23 मार्च को मतदान से ठीक एक महीने पहले पहली अतिरिक्त मतदाता सूची जारी की थी। उस समय सूची आधी रात से कुछ पहले प्रकाशित हुई थी। इसके मुकाबले दूसरी अतिरिक्त सूची शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जारी की गई।
आयोग के सूत्रों के अनुसार, दूसरी अतिरिक्त सूची जारी होने तक कुल 37 लाख मतदाताओं के नामों पर निर्णय लिया जा चुका है, जबकि लगभग 23 लाख नामों पर फैसला अभी बाकी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच के अधीन रहे कितने मतदाताओं के नाम जोड़े गए और कितनों को हटाया गया।
पहली सूची जारी होने के बाद आयोग ने कहा था कि अगले दिन सुबह हर मतदान केंद्र पर सूची चिपकाई जाएगी, ताकि संबंधित मतदाता अपनी स्थिति जान सकें। लेकिन उस दिन इसको लेकर कई स्थानों पर भ्रम और अव्यवस्था की स्थिति देखी गई।
कई मतदाताओं ने जब इंटरनेट के माध्यम से सूची देखने की कोशिश की तो आयोग की वेबसाइट ठीक से काम नहीं करने के कारण वे जानकारी प्राप्त नहीं कर सके। शुक्रवार को जारी दूसरी अतिरिक्त सूची को लेकर भी ऐसी ही अस्पष्टता की स्थिति बनी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अतिरिक्त मतदाता सूची में शशि पांजा और काजल शेख का नाम शामिल
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच के अधीन रहे कितने मतदाताओं के नाम जोड़े गए और कितनों को हटाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News