Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

शशि पांजा क्या कालीघाट में भी हो सकता है हमला: दिलीप

सियासत में जुबानी जंग तेज, तृणमूल ने बताया लोकतंत्र पर हमला

15 Mar 2026

शशि पांजा क्या कालीघाट में भी हो सकता है हमला: दिलीप

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राज्य का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। भाजपा के फायरब्रांड नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के एक ताजा बयान ने बंगाल की राजनीति में बारूद भरने का काम किया है। राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा के आवास पर हुए कथित हमले की पृष्ठभूमि में दिलीप घोष ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास कालीघाट का जिक्र करते हुए ऐसी टिप्पणी की है, जिसने सत्ताधारी तृणमूल को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हमलावर होने का मौका दे दिया है। 
रविवार सुबह इको पार्क में भ्रमण के दौरान पत्रकारों से मुखातिब घोष ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि भाजपा को किसी बाहरी ताकत की जरूरत नहीं है, कार्यकर्ता खुद तृणमूल का मुकाबला करने में सक्षम हैं। विवाद तब बढ़ा जब उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर शशि पांजा के घर हमला हो सकता है, तो कालीघाट में भी हमला हो सकता है। उनके इस बयान को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा और गरिमा को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, घोष ने यहाँ तक कह दिया कि यदि तृणमूल नेता हद पार करेंगे, तो उन्हें वैसा ही जवाब मिलेगा। उनके बयान में बम और हथियारों का जिक्र होने से पुलिस और प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान महानायक मिथुन चक्रवर्ती ने भी ममता बनर्जी को आईसीयू में भेज देने जैसी विवादित टिप्पणी की थी। इन बयानों की कडिय़ों को जोड़ते हुए तृणमूल  ने भाजपा पर सुनियोजित तरीके से राज्य में हिंसा और डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। 
मंत्री शशि पांजा ने अपने घर पर हुए हमले को जानलेवा साजिश बताते हुए भाजपा समर्थकों को कटघरे में खड़ा किया है।  पलटवार करते हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री के निवास को लेकर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना न केवल असंसदीय है, बल्कि बंगाल की संस्कृति के खिलाफ भी है। पार्टी का दावा है कि भाजपा चुनाव से पहले अपनी संगठनात्मक कमजोरी और आंतरिक गुटबाजी को छिपाने के लिए हताशा में इस तरह की धमकी भरी राजनीति का सहारा ले रही है। तृणमूल ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता ऐसी डराने वाली राजनीति का जवाब मतपेटियों के जरिए देगी। दूसरी ओर, भाजपा इन आरोपों को राजनीतिक नाटक करार दे रही है। 
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि 2026 का चुनाव करो या मरो की लड़ाई है, इसलिए आक्रामकता उनकी रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का तर्क है कि इस तरह की चरम बयानबाजी ध्रुवीकरण को तो तेज कर सकती है, लेकिन यह विकास और सुरक्षा के मुद्दों को हाशिए पर धकेल देती है। फिलहाल, कालीघाट से लेकर इको पार्क तक बयानों की इस चिंगारी ने बंगाल के चुनावी समर को और भी ज्यादा गर्मा दिया है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शशि पांजा क्या कालीघाट में भी हो सकता है हमला: दिलीप
सियासत में जुबानी जंग तेज, तृणमूल ने बताया लोकतंत्र पर हमला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News