Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में शूटआउट, जिम में घुसकर बदमाशों ने चलाई गोली

दो अज्ञात बदमाश जिम में घुसे और लगातार दो राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जिम मालिक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, लेकिन हमलावर अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

21 Sep 2025

कोलकाता में शूटआउट, जिम में घुसकर बदमाशों ने चलाई गोली

कोलकाता, 21 सितंबर (हि.स.)। रविवार सुबह महालया के दिन कोलकाता के चारु मार्केट इलाके में एक जिम के अंदर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। दो अज्ञात बदमाश जिम में घुसे और लगातार दो राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जिम मालिक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, लेकिन हमलावर अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जिम, देशप्राण श्यामल रोड के किनारे स्थित है। रविवार होने के कारण छुट्टी का दिन था और कई लोग व्यायाम करने आए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे दो बदमाश रेनकोट और हेलमेट पहनकर बाइक से जिम पहुंचे। जिम में घुसने के बाद उन्होंने जिम मालिक के बारे में पूछा और उसका नाम लेकर आवाज़ लगाई।

सामने मौजूद कर्मचारी मालिक को बुलाने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी बदमाशों ने गोली चला दी। लगातार दो राउंड फायरिंग के बाद आरोपित बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी का निशाना जिम मालिक ही थे, लेकिन फायरिंग लक्ष्य से चूक गई। मौके से दो गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं।

सूचना मिलते ही चारु मार्केट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंभीर है और बदमाशों की तलाश तेज़ कर दी गई है। हमलावरों का उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है।

पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और जिम व सड़क पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, फुटेज से हमलावरों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में शूटआउट, जिम में घुसकर बदमाशों ने चलाई गोली
दो अज्ञात बदमाश जिम में घुसे और लगातार दो राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जिम मालिक को निशाना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News