Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत से शादियों और आयोजनों का जायका बिगड़ा

फीकी पड़ रही है पार्टियां

12 Mar 2026

कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत से शादियों और आयोजनों का जायका बिगड़ा

कोलकाता। मध्यपूर्व के युद्ध की आंच अब कोलकाता के कैटरिंग व्यवसाय तक पहुँच गई है। शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी के कारण खान-पान सेवा प्रदाताओं के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। आपूर्ति बाधित होने और कीमतों में अचानक आए उछाल ने बड़े सामाजिक आयोजनों और शादियों में भोजन की व्यवस्था को अधर में लटका दिया है। आलम यह है कि शहर के अधिकांश कैटरर्स के पास अब मात्र एक से दो दिन का ही स्टॉक बचा है। वर्तमान स्थिति यह है कि बाजार से कमर्शियल सिलेंडर लगभग नदारद हैं, जिसका सीधा लाभ कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,988.50 रुपये तक पहुँच गई है, लेकिन कैटरर्स का आरोप है कि उन्हें मजबूरी में इससे कहीं अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। गैस की कमी के चलते कैटरिंग फर्मों ने अब अपने मेनू में कटौती करना शुरू कर दिया है। जिन व्यंजनों को तैयार करने में अधिक समय और ईंधन लगता है, उन्हें फिलहाल सूची से हटाया जा रहा है। कैटरिंग उद्योग हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और रसोइयों को रोजगार देता है। कैटरिंग मालिकों का कहना है कि यदि यह संकट अगले 7 दिनों तक और खिंचता है, तो वे नए ऑर्डर लेना बंद कर देंगे और पुराने अनुबंधों को पूरा करना भी नामुमकिन हो जाएगा। इससे न केवल आयोजकों को परेशानी होगी, बल्कि इस उद्योग से जुड़े वेटर्स, हेल्पर और क्लीनिंग स्टाफ की नौकरी पर भी तलवार लटक जाएगी। संकट से निपटने के लिए कुछ कैटरर्स ने कोयले या लकडिय़ों की भट्टी की ओर रुख करने पर विचार किया है, लेकिन बड़े आयोजनों में आधुनिक किचन सेटअप के साथ यह बदलाव रातों-रात संभव नहीं है। साथ ही, कोयले की बढ़ती मांग ने उसकी कीमतों को भी प्रभावित किया है। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलेंडरों की किल्लत से शादियों और आयोजनों का जायका बिगड़ा
फीकी पड़ रही है पार्टियां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News