Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

नोआपाड़ा में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने पहुंचकर दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। रविवार को घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है (हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि "हिन्दुस्थान समाचार" ने नहीं की है)।

03 May 2026

नोआपाड़ा में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना। जिले के नोआपाड़ा इलाके में मतगणना से पहले तनाव एक बार फिर बढ़ गया, जब शनिवार रात गारुलिया इलाके में एक भाजपा नेता के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने पहुंचकर दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। रविवार को घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है (हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि "हिन्दुस्थान समाचार" ने नहीं की है)।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो युवक बाइक से आकर घर के सामने रुके। पीछे बैठे युवक ने उतरकर घर की ओर गोली चलाई और फिर दोनों मौके से भाग निकले। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान आकाश चौधरी और अमनदीप चौधरी के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की गई है। जिस हथियार से फायरिंग की गई, उसे भी बरामद कर लिया गया है और उसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

बैरकपुर के भाजपा नेता कुंदन सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े असामाजिक तत्वों का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है। नोआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि मतगणना से पहले इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, नोआपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी तृणांकुर भट्टाचार्य ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आरोपितों को नहीं जानते और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

दूसरी ओर, जगदल विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल प्रत्याशी सोमनाथ श्याम ने पलटवार करते हुए दावा किया कि यह हमला भाजपा द्वारा खुद ही रचा गया हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नोआपाड़ा में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने पहुंचकर दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। रविवार को घटना का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News