Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

शपथ ग्रहण से पहले फुहारों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मौसम मेहरबान हुआ है

20 Feb 2025

शपथ ग्रहण से पहले फुहारों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मौसम मेहरबान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर रामलीला मैदान में होना है। कुछ दिन से दोपहर होते ही सूरज आग उगलने लगता है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रात और कुछ क्षेत्रों में सुबह हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। कई इलाकों में अब भी बूंदाबांदी हो रही है। ऐसा लगता है कि मौसम के इस बदलाव से आज दोपहर बेहद सुकून भरी होगी।

यह भी हो सकता है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी फुहारें गिरें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ हिस्सों में सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 29.2, लोधी रोड में 28.3, आया नगर में 28.2 व पालम में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शपथ ग्रहण से पहले फुहारों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मौसम मेहरबान हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News