Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शुभेंदु ने ममता सरकार पर लगाया शिक्षा शुल्क वसूलने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की एक हालिया अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए नामांकन के दौरान छात्रों को अनिवार्य रूप से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, परीक्षार्थियों से अलग से ‘सेंटर फीस’ लेने का भी निर्देश दिया गया है, जिसे उन्होंने “पूरी तरह गलत और अवैध” बताया।

04 Dec 2025

शुभेंदु ने ममता सरकार पर लगाया शिक्षा शुल्क वसूलने का आरोप

कोलकाता। राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट कर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा अवैतनिक (नि:शुल्क) होने के बावजूद राज्य सरकार छात्रों से विभिन्न तरीकों से पैसे वसूलने की कोशिश कर रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की एक हालिया अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए नामांकन के दौरान छात्रों को अनिवार्य रूप से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, परीक्षार्थियों से अलग से ‘सेंटर फीस’ लेने का भी निर्देश दिया गया है, जिसे उन्होंने “पूरी तरह गलत और अवैध” बताया।

अधिकारी ने दावा किया कि केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘सर्व शिक्षा अभियान’, जिसे बाद में ‘समग्र शिक्षा अभियान’ में विलय किया गया, स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करता है कि प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी छात्रों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा मिले। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा शुल्क वसूली का उद्देश्य क्या है, इसे लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।

पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की सरकारी स्कूल प्रणाली की खराब स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार, शिक्षकों की भारी कमी, बुनियादी ढांचे के टूटने और सरकारी उदासीनता के कारण हजारों सरकारी स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। उनका कहना है कि सरकार का असल उद्देश्य अभिभावकों को मजबूर करना है कि वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजें, जिससे सत्तारूढ़ दल के करीबी निजी शिक्षा संस्थानों को आर्थिक लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी तंज कसा कि सत्ताधारी दल से जुड़े कारोबारी ममता बनर्जी को खुश करने के लिए कभी विदेश के कॉलेज कैंटीनों में कार्यक्रम कर यह प्रचार करते हैं कि मुख्यमंत्री को “ऑक्सफोर्ड” सम्मानित कर रहा है, तो कभी जापान की किसी यूनिवर्सिटी से “मानद डिग्री” खरीदने की व्यवस्था करते हैं। शुभेंदु का आरोप है कि यह सब केवल राजनीतिक छवि चमकाने और बड़े पैमाने पर चंदा जुटाने के मकसद से किया जाता है।

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट के अंत में मांग की कि छात्रों से ली जा रही यह फीस तुरंत बंद की जाए। साथ ही जिन छात्रों से पहले ही पैसा वसूला जा चुका है, उन्हें पूरी राशि तुरंत लौटाई जाए। उन्होंने इस वसूली को “पूरी तरह अवैध, अनैतिक और अनुचित” करार दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु ने ममता सरकार पर लगाया शिक्षा शुल्क वसूलने का आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की एक हालिया अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए नामांकन के दौरान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News