Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

जीत के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जताया बंगालवासियों का आभार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर पश्चिम बंगाल का निर्माण ही उनका प्रमुख संकल्प है

05 May 2026

जीत के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जताया बंगालवासियों का आभार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से जीत हासिल की है। साथ ही, भाजपा ने राज्य में व्यापक समर्थन के साथ बड़ी सफलता प्राप्त की है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने संदेश में शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की जनता को “प्रणाम” करते हुए कहा कि भाजपा को भारी समर्थन देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए वह सभी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत हर देशभक्त और राष्ट्रवादी नागरिक तथा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाजपा एक विकसित, समृद्ध और सुरक्षित पश्चिम बंगाल के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी को साथ लेकर एक स्वस्थ, सुंदर और प्रगतिशील राज्य का निर्माण किया जाएगा, जहां जनता की सेवा ही सरकार का मुख्य लक्ष्य होगा।
शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, सरकारी कर्मचारियों, केंद्रीय बलों तथा राज्य और कोलकाता पुलिस के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर पश्चिम बंगाल का निर्माण ही उनका प्रमुख संकल्प है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जीत के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जताया बंगालवासियों का आभार
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर पश्चिम बंगाल का निर्माण ही उनका प्रमुख संकल्प है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News