Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मगराहाट में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक पर हमले को लेकर शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला, ममता सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जिला परिषद सदस्य मुजीबर जैसे नेताओं की भूमिका भीड़ को इकट्ठा करने में रही

29 Dec 2025

मगराहाट में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक पर हमले को लेकर शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला, ममता सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में चुनाव आयोग के विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी मुरुगन पर हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला है। सोमवार शाम शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना को ममता बनर्जी के शासन में आतंक का एक और शर्मनाक अध्याय बताया है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सी मुरुगन पर ड्यूटी के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोगों की भीड़ ने हमला किया और उन्हें घेरकर अपमानित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला किसी एक अधिकारी पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद रखने वाले हर मतदाता पर सीधा हमला है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल एक ऐसे जंगल में बदल गया है, जहां संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारियों को शिकार की तरह निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला था, जिसे स्थानीय स्तर के तृणमूल नेताओं ने अंजाम दिलवाया। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जिला परिषद सदस्य मुजीबर जैसे नेताओं की भूमिका भीड़ को इकट्ठा करने में रही।
शुभेंदु अधिकारी ने मगराहाट का जिक्र करते हुए कहा कि यही वही इलाका है, जहां साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के काफिले पर भी हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे सवाल करते हुए कहा कि अगर आयोग अपने ही अधिकारियों को सुरक्षा देने में असमर्थ है, जो मैदान में जाकर संवैधानिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, तो फिर पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे कराए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कट्टर तत्व खुलेआम घूम रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने इस पूरे मामले में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से सख्त हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि भविष्य में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर इस तरह के हमले दोहराए न जाएं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जिला परिषद सदस्य मुजीबर जैसे नेताओं की भूमिका भीड़ को इकट्ठा करने में रही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News