Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसआईआर को लेकर ममता सरकार पर शुभेंदु अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने इसे “मृत मतदाताओं को वोटर सूची में बनाए रखने की साजिश” बताया है

02 Dec 2025

एसआईआर को लेकर ममता सरकार पर शुभेंदु अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट से एक ऑडियो क्लिप साझा करते हुए ममता बनर्जी सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि हिन्दुस्थान समाचार ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि एसआईआर के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी परेशान हैं। आरोप है कि उनके निर्देश पर प्रशासन यह सुनिश्चित करने में लगा है कि मृत मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से न काटे जाएं, ताकि बाद में चुनाव के समय छुपे तरीके से फर्जी मतदान कराया जा सके।
पोस्ट किए गए ऑडियो क्लिप के बारे में शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि यह फलता इलाके के एक बीएलओ की आवाज़ है। उनके अनुसार, फलता के बीडीओ और एआरओ ने सभी बीएलओ को फोन कर कहा है कि “डैथ सर्टिफिकेट के बिना किसी मृत व्यक्ति का नाम नहीं काटा जाएगा।”
बीएलओ के कथित आरोपों के अनुसार कई परिवारों ने मृत परिजनों के लिए एन्‍यूमरेशन फॉर्म में खुद घोषणा करते हुए हस्ताक्षर किए हैं। इसके बावजूद इन फॉर्मों को अपलोड करने से मना किया गया है।
बीएलओ को कहा जा रहा है कि फॉर्म अपलोड न कर “अन-मैपिंग” कर दें, जिससे बाद में सूची में हेरफेर की गुंजाइश रहे।
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक ततत्व घर-घर जाकर लोगों को धमका रहे हैं कि वे बीएलओ को कोई डेथ सर्टिफिकेट न दें।
शुभेंदु अधिकारी ने इसे “मृत मतदाताओं को वोटर सूची में बनाए रखने की साजिश” बताया है।
उन्होंने कहा कि बीएलओ को किसी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है और उन्हें कानून के अनुसार चुनाव आयोग की मदद करनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “तृणमूल के गुलाम बीडीओ और एआरओ सावधान हो जाएं, वरना परिणाम भुगतने होंगे। भाजपा मामले पर कड़ी नज़र रखे हुए है।”
अंत में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य चुनाव अधिकारी बंगाल और चुनाव आयोग से इस कथित रिकॉर्डिंग में लगाए गए आरोपों की जांच कर बीडीओ और एआरओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर को लेकर ममता सरकार पर शुभेंदु ने लगाए गंभीर आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने इसे “मृत मतदाताओं को वोटर सूची में बनाए रखने की साजिश” बताया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News