Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारकेश्वर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

लोगों को आशा है कि वह तारकेश्वर के समग्र विकास को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा या संदेश देंगे

02 Jun 2026

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारकेश्वर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

हुगली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को हुगली जिले के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने बाबा तारकनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर के निकट स्थित एक अतिथि गृह में हुगली जिले के भाजपा विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा दुर्गापुर एक्सप्रेसवे, सिंगुर, कामारकुंडु, नालिकुल, जयकृष्णबाजार, पद्मपुकुर और चाउलपट्टी होते हुए तारकेश्वर पहुंचे। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तारकेश्वर में एक कार्यक्रम था इसलिए मैं जब भी यहां आता हूं तारकेश्वर के दर्शन करके जाता हूं इसलिए मैं आज यहां आया हूं। बिना महादेव के कुछ भी नहीं होता है बाबा मुझे आर्शीवाद दें और अच्छा काम हो...यहां पर बहुत काम करना पड़ेगा। तारकेश्वर धाम बहुत बड़ा धाम है पहले इसका रंग बदला जाएगा। इस रंग भगवा होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए शुभेंदु अधिकारी ने नवान्न अभियान के समर्थन में तारकेश्वर में एक रैली निकाली थी। उस दौरान उन पर काले झंडे दिखाने और पथराव किए जाने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा था। इसके बाद 2023 के पंचायत चुनाव से पहले भी उन्होंने तारकेश्वर में एक जनसभा की थी।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुभेंदु अधिकारी भगवान राम की प्रतिमा को सिर पर रखकर पूरे तारकेश्वर नगर की परिक्रमा भी कर चुके हैं। भाजपा लंबे समय से तारकेश्वर को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की बात करती रही है।
तारकेश्वर विकास प्राधिकरण (टीडीए) का गठन तृणमूल सरकार ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से किया था। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ प्रवेश द्वारों के निर्माण के अलावा कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ।
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तारकेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उस समय उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर तारकेश्वर का विकास काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने चुनावी अभियानों में तारकेश्वर के विकास का उल्लेख कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी की इस यात्रा से स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लोगों को आशा है कि वह तारकेश्वर के समग्र विकास को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा या संदेश देंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारकेश्वर पहुंचे शुभेंदु
लोगों को आशा है कि वह तारकेश्वर के समग्र विकास को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा या संदेश देंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News