Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा– सौ वर्षों तक बंगाल में रहेगा भाजपा का प्रभाव

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें नंदीग्राम की जनता का कर्ज चुकाना है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी

06 May 2026

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा– सौ वर्षों तक बंगाल में रहेगा भाजपा का प्रभाव

पूर्व मेदिनीपुर। विधानसभा चुनाव 2026 में नंदीग्राम सीट से लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा नेता और विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को अपने क्षेत्र में पहुंचकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ऐसी नीतियां लागू करेगी कि आने वाले 100 वर्षों तक पश्चिम बंगाल में पार्टी की मजबूत उपस्थिति बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने को कहा।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें नंदीग्राम की जनता का कर्ज चुकाना है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भविष्य में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट लाने का भी आश्वासन दिया। इसी बीच राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में विकास कार्यों को रोका गया।
चुनाव परिणामों के बाद राज्य के कई हिस्सों में तनाव और राजनीतिक हिंसा की घटनाओं के बीच शुभेंदु अधिकारी ने अपने समर्थकों को कानून हाथ में न लेने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में कार्रवाई कानूनी तरीके से की जाएगी और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।
इस बीच, राजनीतिक हलकों में नंदीग्राम की इस जीत को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, जबकि राज्य में सरकार गठन और नेतृत्व को लेकर सियासी चर्चा तेज बनी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सौ वर्षों तक बंगाल में रहेगा भाजपा का प्रभावः शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें नंदीग्राम की जनता का कर्ज चुकाना है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News