Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तंज, बोले- नौकरी देना नहीं, बेचने का काम करती हैं मुख्यमंत्री

राज्य में शिक्षक भर्ती और अन्य नियुक्तियों को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ है

20 Apr 2026

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तंज, बोले- नौकरी देना नहीं, बेचने का काम करती हैं मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नौकरी विवाद को लेकर एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी देने में विफल रही है, बल्कि नौकरी बेचने और योग्य लोगों को वंचित करने का काम किया गया है।
शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक्स पर जारी अपने संदेश में आरोप लगाया कि योग्य उम्मीदवारों की नौकरी छीन ली गई और अपनी राजनीतिक छवि बचाने के लिए लगातार झूठे आश्वासन दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सरकार को विवाद से निकालने के लिए कथित तौर पर पटकथा लिखी, अब उन्हीं लोगों को नौकरी का इनाम दिया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता जानती है कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार देना नहीं, बल्कि नौकरी को सौदे का माध्यम बनाना रही है।
राज्य में शिक्षक भर्ती और अन्य नियुक्तियों को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ है। ऐसे में शुभेंदु अधिकारी के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया आना बाकी है।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल के लिए राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम करने वाली संस्था आईपैक ने बंगाल में अपने कर्मचारियों को 20 दिनों की छुट्टी दी है। इसके बाद रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तारकेश्वर में एक जनसभा के मंच से घोषणा की है कि अगर आईपैक बंगाल के अपने कर्मचारियों को काम पर नहीं रखती है तो वह उनके लिए नौकरी की व्यवस्था करेंगी। इसी को लेकर शुभेंदु ने आरोप लगाया है कि जिस संस्था के लोगों ने बंगाल में नौकरियां बेचने की पटकथा लिखी, उन्हें मुख्यमंत्री नौकरी देने की बात कर रही हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तंज
राज्य में शिक्षक भर्ती और अन्य नियुक्तियों को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News