Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस की सुरक्षा में हो रहे सरस्वती पूजा पर शुभेंदु ने कसा तंज

शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तरफ बांग्लादेश में सेना के पहरे में हो रहे दुर्गापूजा और दूसरी तरफ कोलकाता में पुलिस के पहरे में हो रहे सरस्वती पूजा की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "आप यह नहीं बता पाएंगे कि कौन सा शहर जेस्सोर, रंगपुर, ढाका है और कौन सा कोलकाता, बेलडांगा, डायमंड हार्बर है।

02 Feb 2025

कोलकाता पुलिस की सुरक्षा में हो रहे सरस्वती पूजा पर शुभेंदु ने कसा तंज

कोलकाता। कोलकाता के योगेश चंद्र चौधरी कॉलेज में उच्च न्यायालय के निर्देश पर कड़ी पुलिसिया सुरक्षा में हो रहे सरस्वती पूजा पर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि मोहम्मद युनुस के बांग्लादेश और ममता बनर्जी के बंगाल में कोई फर्क नहीं है। दोनों जगहों पर पूजा के लिए कड़ी सुरक्षा की आवश्यकता पड़ती है।

शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तरफ बांग्लादेश में सेना के पहरे में हो रहे दुर्गापूजा और दूसरी तरफ कोलकाता में पुलिस के पहरे में हो रहे सरस्वती पूजा की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "आप यह नहीं बता पाएंगे कि कौन सा शहर जेस्सोर, रंगपुर, ढाका है और कौन सा कोलकाता, बेलडांगा, डायमंड हार्बर है।

मुहम्मद यूनुस और ममता बनर्जी ने उस पार और इस पार के बंगाल और को एक कर दिया है। माननीय मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश की नकल करते हुए सशस्त्र बलों की सुरक्षा में पश्चिम बंगाल में पूजा की परंपरा शुरू की है। यह स्पष्ट नहीं है कि योगेश चंद्र चौधरी कॉलेज परिसर में पूजा हो रही है या आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए अभ्यास चल रहा है। बांग्लादेश में पारंपरिक संस्कृति पर हमला करना जितना आसान है, तुष्टीकरण की राजनीति को मजबूत करने के लिए उस कुरूप प्रवृत्ति को पहले ही पश्चिम बंगाल में आयातित किया जा चुका है।

यह तो बस शुरुआत है, अभी बहुत कुछ देखना बाकी है..."

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता पुलिस की सुरक्षा में हो रहे सरस्वती पूजा पर शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तरफ बांग्लादेश में सेना के पहरे में हो रहे दुर्गापूजा और दूसरी तरफ कोलकाता में पुलिस के पहरे में हो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News