Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बतौर कप्तान रोहित भैया के शांत स्वभाव को आगे बढ़ाना चाहते हैं शुभमन गिल

पहले से ही भारत की टेस्ट टीम के कप्तान 25 वर्षीय गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे से वनडे कप्तानी की शुरुआत करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 19 से 25 अक्टूबर तक खेली जाएगी। गिल ने कहा, “रोहित भैया की शांत स्वभाव और जिस तरह उन्होंने टीम में दोस्ताना माहौल बनाया, मैं उसे अपनाना चाहता हूं।”

09 Oct 2025

बतौर कप्तान रोहित भैया के शांत स्वभाव को आगे बढ़ाना चाहते हैं शुभमन गिल

नई दिल्ली। भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के नवनियुक्त युवा कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि वह वनडे टीम की कप्तानी संभालते हुए वे अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की 'शांत स्वभाव' और 'ड्रेसिंग रूम में बनाई गई एकजुटता' को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

पहले से ही भारत की टेस्ट टीम के कप्तान 25 वर्षीय गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे से वनडे कप्तानी की शुरुआत करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 19 से 25 अक्टूबर तक खेली जाएगी। गिल ने कहा, “रोहित भैया की शांत स्वभाव और जिस तरह उन्होंने टीम में दोस्ताना माहौल बनाया, मैं उसे अपनाना चाहता हूं।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि दोनों दिग्गज 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम से जुड़ेंगे। रोहित और कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि वे टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।गिल ने कहा, “दोनों ने भारत के लिए बहुत मैच जीते हैं। इतनी स्किल और अनुभव बहुत कम खिलाड़ियों के पास होता है। हमें उनकी जरूरत है।”

वनडे कप्तानी मिलने पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए गिल ने कहा, “यह सम्मान की बात है। पहले टेस्ट (अहमदाबाद) के बाद इसकी घोषणा हुई थी, लेकिन मुझे इसके बारे में थोड़ा पहले ही बता दिया गया था।” गिल ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। गंभीर को भारतीय क्रिकेट में हो रहे बदलाव का ‘आर्किटेक्ट’ माना जा रहा है। गिल ने कहा, “हमारा रिश्ता अच्छा है। हम अक्सर बात करते हैं कि खिलाड़ियों को कैसे सुरक्षित माहौल दिया जाए। साथ ही, हम तेज गेंदबाजों का मजबूत पूल तैयार करने पर भी चर्चा करते हैं।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बतौर कप्तान रोहित भैया के शांत स्वभाव को आगे बढ़ाना चाहते है
पहले से ही भारत की टेस्ट टीम के कप्तान 25 वर्षीय गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे से वनडे कप्तानी की शुरुआत करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 19 स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News