Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने

चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सु्प्रतिम सरकार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंदा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

16 Mar 2026

पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव जारी रखते हुए अब पुलिस के शीर्ष स्तर पर भी फेरबदल किया है। मतदान कार्यक्रम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर कोलकाता के पुलिस आयुक्त और राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक को बदल दिया गया है।

चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सु्प्रतिम सरकार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंदा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं पियूष पांडे की जगह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धिनाथ गुप्ता को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) विनीत गोयल को भी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय मुकुंद रनाडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी नटराजन रमेशबाबू को महानिदेशक (कारागार) नियुक्त किया गया है।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि नए पुलिस आयुक्त और नए कार्यवाहक डीजी को सोमवार दोपहर तीन बजे तक अपना कार्यभार संभालना होगा।

गौरतलब है कि, रविवार को दिल्ली से चुनाव कार्यक्रम घोषित करते समय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट कहा था कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में मतदान कार्यक्रम की घोषणा के कुछ घंटों के भीतर ही राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पदों से हटा दिया गया था। उनकी जगह क्रमशः दुश्मंत नारियाला और संगमित्रा घोष को नियुक्त किया गया।

इन बदलावों के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर भी जल्द परिवर्तन हो सकता है, जिसे सोमवार सुबह चुनाव आयोग ने अमल में ला दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा को
चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सु्प्रतिम सरकार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंदा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News