Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

हालांकि उस वक्त फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई थी, मगर अब मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
 

30 Jul 2025

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

फिल्मी पर्दे पर जल्द ही कई नई जोड़ियां नजर आने वाली हैं और उन्हीं में से एक है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी। दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे फिल्म 'परम सुंदरी' में। इस फिल्म को पहले 25 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' से टक्कर टालने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज फिलहाल के लिए टाल दी थी। हालांकि उस वक्त फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई थी, मगर अब मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'परम सुंदरी' अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसकी घोषणा प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "दिनेश विजान लेकर आ रहे हैं साल की सबसे दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी 'परम सुंदरी'। देखिए इसे 29 अगस्त से सिर्फ सिनेमाघरों में।"

'परम सुंदरी' का टीजर मई में रिलीज किया गया था, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा उत्तर भारत के लड़के परम के किरदार में नजर आए थे, जबकि जाह्नवी कपूर को एक साउथ इंडियन लड़की सुंदरी के रूप में पेश किया गया था। टीज़र में सोनू निगम की आवाज में एक खूबसूरत गाने की झलक भी देखने-सुनने को मिली थी। टीज़र के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, हालांकि अब भी फिल्म के बड़े पर्दे पर उतरने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

'परम सुंदरी' का निर्माण कर रहे दिनेश विजान पहले ही 'स्त्री-2' और 'छावा' जैसी हिट फिल्मों से अपना जादू दिखा चुके हैं। इस बार वो दर्शकों के सामने एक नई और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। कहानी उत्तर भारत के रहने वाले परम और दक्षिण भारत की सुंदरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो अलग-अलग संस्कृतियों से होने के बावजूद एक-दूसरे से दिल लगा बैठते हैं। सिद्धार्थ और जाह्नवी की ये रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एक अनोखे प्रेम सफर पर ले जाने वाली है।    

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' अब 29 अग
हालांकि उस वक्त फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई थी, मगर अब मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News