Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बंगाल में पहली बार कमल खिलने के आसार, निर्णायक बढ़त की ओर भाजपा

दोपहर दो बजे तक 293 में से 292 सीटों के रूझान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से भाजपा 193 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

04 May 2026

 बंगाल में पहली बार कमल खिलने के आसार, निर्णायक बढ़त की ओर भाजपा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से प्राप्त रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्णायक बढ़त की ओर नजर आ रही है। दोपहर दो बजे तक 293 में से 292 सीटों के रूझान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से भाजपा 193 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इसके अलावा आम जनता उन्नयन पार्टी दो, आल इंडिया सेक्युलर फ्रंट, कांग्रेस तथा मार्कसवादी कम्यूनिष्ट पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

कोलकाता की हाई प्रोफाईल भवानीपुर सीट से शुरूआती दौर में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है। इस सीट से ममता अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15494 मतों से आगे चल रही हैं। हालांकि, ममता कैबिनेट के सदस्य रहे कई उम्मीदवार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें ब्रात्य बसु, मलय घटक, शशि पांजा, उदयन गुहा, परेश चंद्र अधिकारी, सुजीत बसु, बीरवाहा हांसदा, राजीव बनर्जी व इंद्रनील सेन का नाम उल्लेखनीय है। अन्य दलों के प्रमुख उम्मीदवारों में काग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधुरी, कोलकाता के पूर्व मेयर व माकपा उम्मीदवार विकास रंजन भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार मौसम बेनजीर नीर पीछे चल रहे हैं।

उधर निर्णायक बढ़त बना चुके प्रमुख भाजपा उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक, पूर्व सांसद रूपा गांगुली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पूर्व सांसद स्वप्न दासगुप्ता, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री तापस राय, संदेशखाली आंदोलन से सुर्खियों में आई रेखा पात्रा, अग्निमित्रा पाल तथा आरजीकर पीड़िता की मां शामिल हैं। पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी भी नंदीग्राम सीट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा आईएसएफ प्रमुख नौशाद सिद्दिकी तथा आम जनता उन्नय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हुमायुं कबीर आगे चल रहे हैं।

शिल्पांचल की सभी सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिम बर्धमान जिले के औद्योगिक क्षेत्र आसनसोल-दुर्गापुर की सभी नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने लगातार बढ़त बनाये रखी है।

रानीगंज सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के पार्थ घोष 15,912 वोटों से आगे चल रहे हैं। जामुड़िया में चौथे राउंड के बाद भाजपा के डॉ. बिजन मुखर्जी 4,182 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। कुल्टी सीट पर दूसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार 7,599 वोटों से आगे हैं। आसनसोल दक्षिण में छठे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की अग्निमित्रा पॉल 18,812 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आसनसोल उत्तर में तीसरे राउंड के बाद कृष्णेंदु मुखर्जी 11,886 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुर्गापुर पश्चिम में पहले राउंड के पांडवेश्वर सीट पर तीसरे राउंड की गिनती के बाद जितेंद्र तिवारी 4,104 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दुर्गापुर पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार लखन घोड़ूई 2,260 वोटों से बढ़त पर हैं, जबकि दुर्गापुर पूर्व में चौथे राउंड के बाद चंद्र शेखर बनर्जी 5,524 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जंगलमहल पर मजबूत हुई भाजपा की पकड़

जंगलमहल के चार जिलों पश्चिम मेदिनिपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, और झारग्राम की अधिकांश सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। विकास के दौर में पीछे रहने वाले यह आदिवासी बहुल क्षेत्र परिवर्तन का संकेत देता नजर आ रहा है।

झाड़ग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव 2872 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह खड़गपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष लगभग 1500 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। सबंग विधानसभा सीट पर पहले राउंड के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मानस रंजन भुइयां शुरूआती बढ़त बनाने के बाद भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ते दिख रहे हैं।

मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शंकर गुच्छैत 7334 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

दासपुर और घाटाल विधानसभा सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार आगे हैं, जबकि चंद्रकोणा सीट पर दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

उत्तर बंगाल में भाजपा की बढ़त कायम

उत्तर बंगाल में भाजपा अपनी पकड़ और मजबूत करती दिख रही है। इस क्षेत्र के चार जिलों मालदा, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार तथा अलीपुर द्वार में पार्टी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। इन जिलों की ज्यादातर सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है। उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी भाजपा तृणमूल को कड़ी टक्कर दे रही है।

ममता ने कार्यकर्ताओं से की धैर्य रखने की अपील

इस बीच ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से पूरे धैर्य के साथ मतगणना पर केंद्रों पर डटे रहने का निर्देश दिया है। सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ममता ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार और काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र ना छोड़े। उन्होंने भाजपा पर साजिश का आराेप लगाते हुए कि जिन स्थानों पर भाजपा आगे है, उन सीटों के बारे में जानकारी दी जा रही है जबकि जहां तृणमूल आगे हो रही है वहां काउंटिंग जानबूझ कर बिलंब की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाये हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में पहली बार कमल खिलने के आसार, निर्णायक बढ़त की ओर भ
दोपहर दो बजे तक 293 में से 292 सीटों के रूझान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से भाजपा 193 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News