Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी हिट एंड रन मामला : आरोपित को अदालत में किया गया पेश, पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन

आरोपित का नाम देबांग्शु पाल चौधरी है, जो शहर के एक नामी पेट्रोल पंप व्यवसायी का बेटा है। आरोपित को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

24 Feb 2026

सिलीगुड़ी हिट एंड रन मामला : आरोपित को अदालत में किया गया पेश, पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में 19 फरवरी की रात हुए सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार

आरोपित का नाम देबांग्शु पाल चौधरी है, जो शहर के एक नामी पेट्रोल पंप व्यवसायी का बेटा है। आरोपित को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

अदालत में पेशी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिट एंड रन मामले में मृतक शंकर छेत्री के परिजन और समर्थक अदालत परिसर के बाहर इकट्ठा हुए और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी और वे दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।

मृतक की बहन अदालत परिसर में भावुक हो गई और न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपित को फांसी की मांग किया। परिजनों का आरोप है कि प्रभावशाली परिवार से होने के कारण आरोपित कानून की पकड़ से बच न पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी सबूत जुटाए जा रहे है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का एक वर्ग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आया है। अब सबकी नजर अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी हिट एंड रन मामला : आरोपित को अदालत में किया गया पे
आरोपित का नाम देबांग्शु पाल चौधरी है, जो शहर के एक नामी पेट्रोल पंप व्यवसायी का बेटा है। आरोपित को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News