Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उत्तर प्रदेश में 2017 से अब तक साढ़े सात लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य डॉ. राकेश वर्मा के सवाल पर बताया कि बसपा सरकार के दौरान वर्ष 2007 से 2012 तक 74,762 और सपा सरकार के दौरान वर्ष 2012 से 2017 तक एक लाख 39 हजार 700 सरकारी नौकरी दी गयी। वहीं 2017 से अबतक साढ़े सात लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी गयी।

28 Feb 2025

उत्तर प्रदेश में 2017 से अब तक साढ़े सात लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि 2017 से अब तक साढ़े सात लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है। यह पिछली सपा और बसपा सरकार में युवाओं को मिली सरकारी नौकरी से बहुत ज्यादा है।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य डॉ. राकेश वर्मा के सवाल पर बताया कि बसपा सरकार के दौरान वर्ष 2007 से 2012 तक 74,762 और सपा सरकार के दौरान वर्ष 2012 से 2017 तक एक लाख 39 हजार 700 सरकारी नौकरी दी गयी। वहीं 2017 से अबतक साढ़े सात लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी गयी। 13 लाख से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने का कार्य किया गया है। 24 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में वर्ष 2017 से योगी आदित्यनाथ की सरकार है।

सपा सदस्य डॉ. राकेश वर्मा ने कहा था कि 41 लाख युवा बेरोजगार हैं। उनमें केवल 2.80 लाख युवाओं का प्रशिक्षण कराया गया है। इनमें भी डेढ़ लाख युवा ग्रेजुएट हैं। इनको रोजगार की सरकार की क्या योजना है।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि योगी सरकार पर निवेशकों का भरोसा है। आज लोग यूपी में निवेश करना चाहते हैं। सरकार की मंशा रोजगार देने की है। बेरोजगार युवकों की जो सूची दी गयी, उसमें से कई युवा सरकारी नौजरी पा चुके होंगे। इनमें बाहर प्रदेशों के युवा भी शामिल हैं। इसलिए उसके आधार पर बेरोजगार युवाओं का आकलन करना उचित नहीं है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है।

होमगार्डों का मानदेय 375 से बढ़ाकर 600 किया

होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड की नियमित नौकरी नहीं है। उन्हें ड्यूटी के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। 2017 में जब योगी सरकार आयी उस समय 375 रुपये प्रतिदिन मिलता था। हमारी सरकार ने 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया। उसके कुछ समय बाद ही 100 रुपये बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय तय किया। पहले होमगार्ड को ड्यूटी पर रहते हुए मृत्यु पर तीन लाख रुपये मिलते थे। हमारी सरकार ने उसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया। वह ड्यूटी पर हो या घर पर, यदि कोई दुर्घटना में मौत होती है तो भी पांच लाख रुपये मिलेंगे। मंत्री ने सपा सदस्य संदीप सिंह के प्रश्नों का उत्तर में यह बातें सदन को बताईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर प्रदेश में 2017 से अब तक साढ़े सात लाख युवाओं को मिली स
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य डॉ. राकेश वर्मा के सवाल पर बताया कि बसपा सरकार के दौरान वर्ष 2007 से 2012 तक 74,762 और सपा स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News