Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

छात्र आंदोलन के समर्थन पर विवादों में घिरे गायक अरिजीत सिंह, भाजपा विधायक ने किया विरोध का आह्वान

अरिजीत सिंह की इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है

24 Jul 2026

छात्र आंदोलन के समर्थन पर विवादों में घिरे गायक अरिजीत सिंह, भाजपा विधायक ने किया विरोध का आह्वान

कोलकाता। प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह एक बार फिर अपने सामाजिक और राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर की गई उनकी टिप्पणियों के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के एक विधायक ने उनके विरोध और बहिष्कार का आह्वान किया है, जबकि सोशल मीडिया पर उनके समर्थन और विरोध में बहस तेज हो गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अरिजीत सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जंगीपुर से भाजपा विधायक चित्त मुखर्जी ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि जब भी अरिजीत सिंह जियागंज लौटें, उनका विरोध और बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि वहां राष्ट्रवादी लोगों की संख्या कम है।
भाजपा विधायक की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अरिजीत सिंह के कई प्रशंसकों ने विधायक के बयान की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। इसके जवाब में चित्त मुखर्जी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी लोगों के अलावा कोई भी सभ्य व्यक्ति इस तरह की अभद्रता का समर्थन नहीं कर सकता।
दरअसल, गत सोमवार को सीजेपी के नेतृत्व में आयोजित 'संसद अभियान' के दौरान दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किए जाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद देशभर में इस कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई और कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी।
इसी क्रम में अरिजीत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर कई पोस्ट साझा किए। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए लिखा, "वाह! वर्दी के पीछे गुंडों जैसा व्यवहार।"
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, "अब तो छात्रों को भी पीटा जा रहा है। दिल्ली पुलिस से मेरा सवाल है, क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती? और क्या ये नेता-मंत्री खुद को भगवान समझने लगे हैं? आखिर देश में चल क्या रहा है?"
अपने संदेश के अंत में अरिजीत सिंह ने "हर-हर महादेव" लिखते हुए कहा, "सब कुछ याद रखा जाएगा। यह मत भूलिए कि परिवर्तन ही एकमात्र शाश्वत सत्य है।"
अरिजीत सिंह की इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर गायक की ओर से कोई अतिरिक्त प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छात्र आंदोलन के समर्थन पर विवादों में घिरे गायक अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह की इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News