Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सिंगर शान ने रियलिटी शोज की पर्दे के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठाया

हाल ही में शान एक पॉडकास्ट में नज़र आए, जहां उन्होंने रियलिटी शोज की पर्दे के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठाया।

10 Apr 2025

सिंगर शान ने रियलिटी शोज की पर्दे के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठाया

बॉलीवुड के चहेते गायक शान ने अपनी मधुर आवाज से कई सुपरहिट गानों के जरिए श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने द वॉयस ऑफ इंडिया और सारेगामपा लिटिल चैंप्स जैसे पॉपुलर रियलिटी सिंगिंग शोज़ में बतौर जज भी शिरकत की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में शान ने इन रियलिटी शोज़ से जुड़ी कुछ अनकही सच्चाइयों पर भी रौशनी डाली। रियलिटी शोज़ को लेकर लंबे समय से यह चर्चा होती रही है कि ये पूरी तरह स्क्रिप्टेड होते हैं और प्रतियोगियों के भावनात्मक पहलुओं को जबरदस्ती उभारने की कोशिश की जाती है। अब इस मुद्दे पर मशहूर गायक शान ने खुलकर अपनी राय रखी है। हाल ही में शान एक पॉडकास्ट में नज़र आए, जहां उन्होंने रियलिटी शोज की पर्दे के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठाया।

शान ने बातचीत के दौरान बताया कि रियलिटी शो में जिस तरह से भावनाओं को पेश किया जाता है, वो कई बार काफी बनावटी और स्क्रिप्टेड लगता है। उन्होंने कहा, "2018 के बाद रियलिटी शोज़ की दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है। अब टैलेंट से ज्यादा फोकस इमोशनल बैकस्टोरीज़ पर होने लगा है। कई बार प्रतियोगियों से उनके व्यक्तिगत दुख-दर्द को बार-बार दोहराने को कहा जाता है, ताकि दर्शकों की सहानुभूति हासिल की जा सके।" शान का मानना है कि ये प्लेटफॉर्म नए टैलेंट्स को सामने लाने के लिए ज़रूरी हैं, लेकिन इसमें भावनाओं की नाटकीयता और स्क्रिप्टेड प्लानिंग अब आम होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि असली बदलाव तभी आएगा जब रियलिटी शो में प्रतिभा को प्राथमिकता दी जाए, न कि ट्रैजिक कहानियों को।

शान ने कहा, "मैंने शुरू में कुछ शो टेस्ट किए थे। तब कंटेस्टेंट के गाने थोड़े ट्यून किए जाते थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से डब किए जाते हैं। जब आप उन्हें सुनते हैं तो आपको अच्छा लगता है। जब आप वास्तव में उन्हें सुनते हैं, तो आपको पता चलता है कि वे कुछ अलग गा रहे हैं। कंटेस्टेंट स्टेज पर सिर्फ़ एक बार गाते हैं। लेकिन, बाद में, वे उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ले जाते हैं। और उन्हें फिर से गाने के लिए कहते हैं। और बाकी चीज़ें जो गलत थीं, उन्हें बदल देते हैं। इसलिए जब दर्शक सुनते हैं, तो उन्हें लगता है कि वे बहुत बढ़िया गा रहे हैं। उनकी धुन बिल्कुल नहीं बदलती, जो संभव नहीं है। पिछले कुछ सालों से ऐसा हो रहा है। जज भी ऐसे ही बैठते हैं। इसलिए उनकी टिप्पणियां भी साधारण होती हैं।"-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिंगर शान ने रियलिटी शोज की पर्दे के पीछे की सच्चाई से पर्दा
हाल ही में शान एक पॉडकास्ट में नज़र आए, जहां उन्होंने रियलिटी शोज की पर्दे के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठाया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News