Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में एसआईआर : 27 दिसंबर से हर दिन 150 दावे और आपत्तियों की सुनवाई करेगा हर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी

मतदाता सूची का प्रारूप 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जा चुका है। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी

23 Dec 2025

बंगाल में एसआईआर : 27 दिसंबर से हर दिन 150 दावे और आपत्तियों की सुनवाई करेगा हर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियों की सुनवाई को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। 27 दिसंबर से प्रत्येक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को प्रतिदिन 150 मामलों की सुनवाई करनी होगी। यह लक्ष्य इसलिए रखा गया है ताकि तय समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम मतदाता सूची जारी की जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे और तीसरे चरण के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यह दैनिक लक्ष्य तय किया गया है। आयोग का उद्देश्य है कि सुनवाई की प्रक्रिया समय पर पूरी हो और 14 फरवरी 2026 तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने में कोई देरी न हो।
सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में प्रतिदिन 100 मामलों की सुनवाई का लक्ष्य तय करने पर विचार किया गया था। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 150 कर दिया गया, ताकि सुनवाई के बाद लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए पर्याप्त समय बचा रहे और अंतिम सूची जारी करने से पहले सभी मामलों की सही तरीके से जांच हो सके।
सुनवाई की प्रत्येक टेबल पर एक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, एक सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और एक माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। इन माइक्रो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है, जिनका काम पूरी सुनवाई प्रक्रिया पर नजर रखना होगा। ये माइक्रो पर्यवेक्षक केंद्र सरकार के कर्मचारी, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या सार्वजनिक बैंकों के समूह बी श्रेणी के अधिकारी होंगे, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल में ही तैनात हैं।
सुनवाई के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। बूथ स्तर अधिकारी संबंधित मतदाताओं के घर जाकर दो प्रतियां सौंपेंगे। एक प्रति मतदाता अपने पास रखेगा, जबकि दूसरी प्रति हस्ताक्षर कर बूथ स्तर अधिकारी को वापस करनी होगी।
सुनवाई दो चरणों में होगी। पहले चरण में उन अनमैप्ड मतदाताओं को बुलाया जाएगा, जिनका 2002 की मतदाता सूची से न तो स्वयं का और न ही वंश मानचित्रण के जरिए कोई संबंध पाया गया है। दूसरे चरण में उन मामलों की सुनवाई होगी, जिनमें वंश मानचित्रण के दौरान संदिग्ध पारिवारिक विवरण सामने आए हैं
मतदाता सूची का प्रारूप 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जा चुका है। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। इसके तुरंत बाद भारत निर्वाचन आयोग अगले वर्ष प्रस्तावित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में एसआईआर
मतदाता सूची का प्रारूप 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जा चुका है। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News