Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

चार राज्यों में एसआईआर शुरू, 3.68 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे शामिल

चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत मतदाताओं का सर्वेक्षण और सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चरण में 3.68 करोड़ से अधिक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। आयोग ने कहा कि पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने और अपात्र व्यक्तियों को बाहर रखने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

31 May 2026

चार राज्यों में एसआईआर शुरू, 3.68 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे शामिल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत मतदाताओं का सर्वेक्षण और सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चरण में 3.68 करोड़ से अधिक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। आयोग ने कहा कि पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने और अपात्र व्यक्तियों को बाहर रखने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

चुनाव आयोग ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत 14 मई 2026 को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण का आदेश जारी किया गया था। इसके तहत ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 30 मई से मतदाताओं का सर्वेक्षण और सत्यापन चरण शुरू हो गया है। जिन मतदाताओं के प्रगणना फॉर्म 28 जून तक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

आयोग के अनुसार, बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मौजूदा मतदाताओं को प्रगणना फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। मतदाता भरे हुए फॉर्म बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। जो मतदाता निर्धारित समय तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकेंगे।

नए मतदाताओं के पंजीकरण को आसान बनाने के लिए बीएलओ अपने साथ फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भी रखेंगे। आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तर एजेंटों (बीएलए) को भी अधिक सक्रिय भूमिका देते हुए प्रतिदिन 50 तक फॉर्म एकत्र कर बीएलओ को सौंपने की अनुमति दी है।

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में 3,34,14,856 मतदाता, 38,123 बीएलओ और 8,391 बीएलए हैं। मिजोरम में 8,75,008 मतदाता, 1,353 बीएलओ और 3,430 बीएलए हैं। सिक्किम में 4,71,077 मतदाता, 572 बीएलओ और 681 बीएलए हैं, जबकि मणिपुर में 20,92,140 मतदाता, 2,996 बीएलओ और 5,003 बीएलए कार्यरत हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चार राज्यों में एसआईआर शुरू, 3.68 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे
चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत मतदाताओं का सर्वेक्षण और सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News