Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बंगाल में एसआईआर का कार्य पूरा, मतदाताओं का कुल आंकड़ा 7.04 करोड़ के पार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह पूरी कवायद पूरी तरह से पारदर्शी रही है और इसे भारत निर्वाचन आयोग के सख्त मानकों के अनुरूप ही संपन्न किया गया है

28 Feb 2026

बंगाल में एसआईआर का कार्य पूरा, मतदाताओं का कुल आंकड़ा 7.04 करोड़ के पार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के समापन के बाद निर्वाचन आयोग ने राज्य की ताजा मतदाता सूची के आंकड़े शनिवार काे जारी कर दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस गहन संशोधन अभ्यास के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 7.04 करोड़ हाे गई है जाे पहले 7.66 करोड़ थी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई इस कवायद का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिमुक्त और अद्यतन बनाना था।
सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर नामों को जोड़ने और हटाने का कार्य किया गया। जहां एक ओर फॉर्म-6 और फॉर्म-6ए के माध्यम से 1.82 लाख से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए, वहीं दूसरी ओर फॉर्म-7 के तहत कार्रवाई करते हुए 5.46 लाख से अधिक अपात्र नामों को हटाया गया है। इसके अतिरिक्त, विभाग को पुनरीक्षण के दौरान लगभग 58 लाख गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, जिनमें मुख्य रूप से ऐसे मामले शामिल थे जहां मतदाता या तो मृत हो चुके थे, अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो गए थे या जिनके नाम एक से अधिक बार दर्ज (डुप्लिकेट) थे।
एक महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदु पर स्पष्टीकरण देते हुए सीईओ ने कहा कि वर्तमान सूची में 60 लाख से अधिक ऐसे मतदाता भी शामिल हैं जो 'अंडर एडज्यूडिकेशन' (विचाराधीन) श्रेणी में रखे गए हैं। हालांकि, उनकी पात्रता की जांच की प्रक्रिया जारी है लेकिन वर्तमान पोस्ट-एसआईआर मतदाता सूची में उन्हें स्थान दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह पूरी कवायद पूरी तरह से पारदर्शी रही है और इसे भारत निर्वाचन आयोग के सख्त मानकों के अनुरूप ही संपन्न किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदाताओं का कुल आंकड़ा 7.04 करोड़ के पार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह पूरी कवायद पूरी तरह से पारदर्शी रही है और इसे भारत निर्वाचन आयोग के सख्त मानकों के अनुरूप ही संपन्न किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News