Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

फर्जी एससी प्रमाणपत्र के आरोप में सिताई विधायक को नोटिस, प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बीडीओ कार्यालय में तलब

राजबंशी समाज ने भी इसे स्वीकार नहीं किया है। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे

28 Jul 2026

फर्जी एससी प्रमाणपत्र के आरोप में सिताई विधायक को नोटिस, प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बीडीओ कार्यालय में तलब

कूचबिहार। जिले के सिताई विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता राय को अनुसूचित जाति (एससी) का कथित फर्जी प्रमाणपत्र इस्तेमाल कर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के आरोप में ब्लॉक प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। उपमंडलाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर बीडीओ कार्यालय ने विधायक को एससी प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने को कहा है।
प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को ही सत्यापन के लिए उपस्थित होने की तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि, विधायक के घर पर उनके नहीं मिलने के कारण नोटिस को आवास की दीवार पर चस्पा कर दिया गया।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा-जीसीपीए समर्थित प्रत्याशी आशुतोष बर्मन ने संगीता राय पर फर्जी एससी प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था। चुनाव के बाद उन्होंने इस संबंध में उपमंडलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। इसके बाद प्रशासन ने विधायक को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बीडीओ कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया।
आशुतोष बर्मन ने कहा हम चुनाव के समय से ही यह आरोप उठा रहे हैं कि फर्जी एससी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा गया। चूंकि यह आरक्षित सीट है, इसलिए यदि प्रमाणपत्र फर्जी साबित होता है तो उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार ही नहीं था। राजबंशी समाज ने भी इसे स्वीकार नहीं किया है। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
विधायक बनने के बाद संगीता राय ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट का समर्थन किया था। उन्होंने ऋतब्रत गुट की बैठक में भी भाग लिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी एससी प्रमाणपत्र के आरोप में सिताई विधायक को नोटिस
राजबंशी समाज ने भी इसे स्वीकार नहीं किया है। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News