Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल

महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा हाइवे लालिंग घाट पर सोमवार तडक़े हुई तीन वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धुले के भाऊसाहेब हीरे सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना की छानबीन मोहाडी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

25 May 2026

महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा हाइवे लालिंग घाट पर सोमवार तडक़े हुई तीन वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धुले के भाऊसाहेब हीरे सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना की छानबीन मोहाडी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तडक़े करीबतीन बजे लालिंग घाट पर विपरीत दिशा में चल रहे एक रेती भरे डंपर ने शराब ले जा रहे एक ट्रक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद टोल प्लाज़ा के कर्मचारी और वहां मौजूद लोग घायलों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार निजी ट्रैवेल बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दिया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और करीब २६ लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

मृतकों में लग्जऱी बस का ड्राइवर जावेद खान (43), मनोज नरवाल (32), टोल कर्मचारी गणेश हिरामन थोरात (35) की पहचान की जा चुकी है, जबकि तीन अन्य की पहचान का प्रयास जारी है। घायलों में सुरभि महाजन (32), शिवाय महाजन (9), दीपक वाल्के (26), सपना महाजन (40), अनिता वाल्के (45), विजय सिंह (50), तबरीश अंसारी (45), सपना दीवान (35), इमरान खान (35), भावना हटकर (28), हुसैना (32), समीन सैयद (45), शकीला सैयद (50), सैयद अयूब (45), शैलेश आक्या (22), जेबन अली (58), मुस्कान खान (22), अनिल वर्मा (53), अरविंद जैन (47), अजय कुमार (26), सईद मोहम्मद (31), अंकित राजपूत (24), अभिजीत आप्टे (25), कनक सोनी (19), और संगीता सोनी (47) शामिल हैं। मोहादी पुलिस स्टेशन की टीम घटना की आगे की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौ
महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा हाइवे लालिंग घाट पर सोमवार तडक़े हुई तीन वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News