Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसदों ने पार्टी छोड़ी, शिंदे समूह में शामिल होंगे

शिंदे समूह की राष्ट्रीय प्रवक्ता साईना एनसी ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी का ऑपरेशन 'प्रगति' सफल हो गया है। बहुत जल्द यह सभी छह सांसद उनकी पार्टी में शामिल होंगे।

17 Jun 2026

शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसदों ने पार्टी छोड़ी, शिंदे समूह में शामिल होंगे

मुंबई। शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसदों ने बुधवार को पार्टी छोड़कर अलग गुट बना लिया है। यह सभी बागी सांसद १९ जून को शिवसेना के शिंदे समूह में शामिल होने वाले हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय ने इन सभी छह बागी सांसदों को अलग गुट की मान्यता दे दी है।

शिंदे समूह की राष्ट्रीय प्रवक्ता साईना एनसी ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी का ऑपरेशन 'प्रगति' सफल हो गया है। बहुत जल्द यह सभी छह सांसद उनकी पार्टी में शामिल होंगे।

शिवसेना यूबीटी के नौ सांसद वर्ष २०२४ में हुए लोकसभा चुनाव में जीते थे। इनमें से धाराशिव से ओमराजे निंबालकर, परभणी से संजय जाधव, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकर, शिरडी से भाऊसाहेब वाकचौरे और यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख ने आज पार्टी से बगावत कर अलग गुट बनाया है। हालांकि, शिवसेना यूबीटी के अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे अब भी शिवसेना यूबीटी के साथ हैं।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कानूनी टीम दिल्ली पहुंच गई है और इन सभी सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने से जुड़ी संवैधानिक औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रही है। शिंदे ने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वे कानूनी विवादों या तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि संभावित राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार हों।

शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राऊत ने इन सभी सांसदों पर दबाव डालकर तोड़ने का आरोप लगाया है। जबकि शिंदे समूह के सांसद नरेश ह्मस्के ने कहा कि सभी सांसद पार्टी नेतृत्व से नाराज थे, इसलिए इन सभी ने पार्टी से बगावत की है और उनकी पार्टी में शामिल होने का मन बना चुके हैं। नरेश ह्मस्के ने कहा कि संजय राऊत को अपने सांसदों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय राऊत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इन सभी छह सांसदों को अलग गुट की मान्यता न देने की मांग की थी, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने इन सभी छह सांसदों के अलग गुट को मान्यता दे दी है। इससे इन सभी छह सांसदों के शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसदों ने पार्टी छोड़ी, शिंदे समू
शिंदे समूह की राष्ट्रीय प्रवक्ता साईना एनसी ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी का ऑपरेशन 'प्रगति' सफल हो गया है। बहुत जल्द यह सभी छह सांसद उनकी पार्टी में शामिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News