Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

शिवसेना (यूबीटी) की बैठक में शामिल नहीं हुए पार्टी के 6 सांसद, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले छह लोकसभा सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी व्हिप की अवहेलना को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

18 Jun 2026

शिवसेना (यूबीटी) की बैठक में शामिल नहीं हुए पार्टी के 6 सांसद, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले छह लोकसभा सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी व्हिप की अवहेलना को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

पार्टी की ओर से दिए गए व्हिप के बावजूद छह सांसद अनुपस्थिति रहे। इनमें संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), नागेश पाटिल अष्टिकर (हिंगोली), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) और ओमप्रकाश उर्फ ओम राजे निम्बालकर (धाराशिव/उस्मानाबाद) शामिल हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के अधिकांश सांसद दल बदलने को तैयार हैं।

बैठक में तीन सांसद उपस्थित थे। इनमें अरविंद सावंत (मुंबई दक्षिण), अनिल देसाई (मुंबई दक्षिण-मध्य) और राजभाऊ वाजे (नासिक) शामिल हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बताया कि संसदीय दल की बैठक लोकसभा के फ्लोर लीडर अरविंद सावंत और मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने बुलाई थी। इसमें तीन लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजभाऊ वाजे मौजूद थे। महत्वपूर्ण बैठक होने की वजह से राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद उन्होंने बैठक में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि छह सांसदों की अनुपस्थिति को पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करेगी। इस दौरान एक बार फिर संजय राउत ने पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिवसेना (यूबीटी) की बैठक में शामिल नहीं हुए पार्टी के 6 सांस
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले छह लोकसभा सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News