Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल

पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है।

20 May 2025

आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आईएसआई समर्थित छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर में एक ऑपरेशन के दाैरान बब्बर खालसा

इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार शामिल है। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाते समय आतंकी जतिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।

डीजीपी ने बताया कि यह मॉड्यूल आईएसआई के इशारे पर पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन बीकेआई की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के निर्देशन में संचालित हो रहा था। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों ने हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली स
पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News