Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हेस्टिंग्स में हाईमास्ट लाइट गिरने से छह साल की बच्ची की मौत

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है

25 May 2026

हेस्टिंग्स में हाईमास्ट लाइट गिरने से छह साल की बच्ची की मौत

कोलकाता। कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। फ्लाईओवर के नीचे लगे हाईमास्ट लाइट पोल से एक भारी लाइट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत बच्ची की पहचान गुड़िया खातून (6) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ हेस्टिंग्स फ्लाईओवर के नीचे रहती थी। परिवार के अनुसार, सोमवार सुबह अन्य दिनों की तरह गुड़िया हाईमास्ट लाइट के पास खेल रही थी, तभी अचानक ऊपर से लाइट का हिस्सा टूटकर उसके ऊपर आ गिरा।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब सात से सात बजे के करीब हुआ। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल एसएसकेएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के लिए रखरखाव में भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि हाईमास्ट लाइट को पकड़कर रखने वाले चार नटों में से केवल एक ही मौके पर मिला, जबकि बाकी तीन नट गायब थे। आरोप है कि सही तरीके से फिटिंग और नियमित जांच नहीं होने के कारण लाइट पोल से अलग होकर नीचे गिर गई।
मृत बच्ची के पिता, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं, ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना रिश्तेदारों से मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हाईमास्ट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी किस एजेंसी के पास थी तथा हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हेस्टिंग्स में हाईमास्ट लाइट गिरने से छह साल की बच्ची की मौत
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News