Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर बनीं नंबर वन

यह चौथी बार है जब मंधाना ने वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पाया है। उन्होंने जनवरी 2019 में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की थी और जुलाई 2025 में भी वह नंबर-1 बनी थीं, लेकिन बाद में स्किवर-ब्रंट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

16 Sep 2025

स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर बनीं नंबर वन

नई दिल्ली। भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे में मंधाना ने 63 गेंदों पर 58 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजीशन हासिल की।

यह चौथी बार है जब मंधाना ने वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पाया है। उन्होंने जनवरी 2019 में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की थी और जुलाई 2025 में भी वह नंबर-1 बनी थीं, लेकिन बाद में स्किवर-ब्रंट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 12वें और जेमिमा रोड्रिग्स 15वें स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और फोबे लिचफील्ड संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर हैं। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का 282 रन का लक्ष्य आठ विकेट और 35 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। तीन मैचों की सीरीज़ का दूसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा।

गेंदबाज़ी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ चौथे और अलाना किंग पांचवें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। भारत की स्पिनर स्नेह राणा, जिन्होंने पहले वनडे में 1 विकेट लिया, वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंची हैं।

इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन अभी भी वनडे गेंदबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा सातवें स्थान पर हैं और वह टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज़ हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर बनीं नंब
यह चौथी बार है जब मंधाना ने वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पाया है। उन्होंने जनवरी 2019 में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की थी और जुलाई 2025 में भी वह नं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News