Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

हरमनप्रीत कौर के सम्मान में स्टैंड का नामकरण होने पर मंधाना ने दी अपने कप्तान को बधाई

इस मौके पर स्टेडियम में दो नए स्टैंड खोले गए। एक स्टैंड भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा गया, जबकि दूसरा स्टैंड पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर समर्पित किया गया।

13 Dec 2025

हरमनप्रीत कौर के सम्मान में स्टैंड का नामकरण होने पर मंधाना ने दी अपने कप्तान को बधाई

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बधाई दी है। यह बधाई उन्हें उस खास मौके पर मिली, जब पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के नाम पर एक स्टैंड का उद्घाटन किया। यह समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया था।

इस मौके पर स्टेडियम में दो नए स्टैंड खोले गए। एक स्टैंड भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा गया, जबकि दूसरा स्टैंड पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर समर्पित किया गया।

उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता मौजूद रहे। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बीसीसीआई ने इस समारोह का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया। इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए स्मृति मंधाना ने लिखा, “बधाई हो हरमनप्रीत! महिला क्रिकेट के लिए यह एक बहुत ही खास दिन है और मुझे आप पर गर्व है।”

वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद भावुक और गर्व भरा पल है। उन्होंने कहा कि जिस मैदान पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, उसी जगह उनके नाम पर स्टैंड बनना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इसके लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का आभार भी जताया।

गौरतलब है कि हाल ही में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा था। टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपनी पहली सीनियर आईसीसी महिला क्रिकेट ट्रॉफी जीती थी।

हरमनप्रीत कौर यह सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले झूलन गोस्वामी और मिताली राज के नाम पर भी देश के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में स्टैंड बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर इस समय सक्रिय क्रिकेटर होते हुए भी इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान हरमनप्रीत कौर के साथ अमनजोत कौर और हरलीन देओल को 11-11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, विश्व कप विजेता भारतीय टीम के फील्डिंग कोच मुनिश बाली को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हरमनप्रीत कौर के सम्मान में स्टैंड का नामकरण होने पर मंधाना
इस मौके पर स्टेडियम में दो नए स्टैंड खोले गए। एक स्टैंड भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा गया, जबकि दूसरा स्टैंड पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News