Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दार्जिलिंग में इस हफ्ते बर्फबारी की संभावना, कोलकाता में भी कड़ाके की ठंड

इधर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भी ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। रविवार सुबह से ही महानगर में लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि साल के पहले रविवार को शहर और आसपास के इलाकों में पिकनिक का माहौल भी बना रहा।

05 Jan 2026

दार्जिलिंग में इस हफ्ते बर्फबारी की संभावना, कोलकाता में भी कड़ाके की ठंड

कोलकाता। पहााड़ों में घूमने गए पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते दार्जिलिंग में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को अलीपुर मौसम कार्यालय के बयान के अनुसार, दार्जिलिंग जिले के कुछ इलाकों मेंष बारिश के साथ बर्फ गिर सकती है। इससे पहाड़ी रास्ते, होटल और आसपास का इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक सकता है।

इधर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भी ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। रविवार सुबह से ही महानगर में लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि साल के पहले रविवार को शहर और आसपास के इलाकों में पिकनिक का माहौल भी बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर के बाद बीते दो से तीन दिनों में कोलकाता का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा था, लेकिन रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। अलीपुर के रिकॉर्ड के अनुसार, सोमवार तड़के कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान के आंकड़ों से ज्यादा ठंड का असर लोगों ने महसूस किया, जिसे रियल फील कहा जा रहा है। जैसे जैसे दिन बढ़ा, ठंड भी और तेज होती गई। आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह की ठंड बने रहने की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है।

उत्तर बंगाल के जिलों में इस पूरे हफ्ते घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दृश्यता कम होने की आशंका है। दार्जिलिंग जिले में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण बंगाल में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दार्जिलिंग में इस हफ्ते बर्फबारी की संभावना, कोलकाता में भी
इधर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भी ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। रविवार सुबह से ही महानगर में लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि साल के पहले रविवार को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News