Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

बिहार में जहरीली शराब से अब तक 47 मौतें, 450 हिरासत में लिए गए

इस मामले में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हम लोगों को जो घटनास्थल से शराब मिली थी, उसका लैब टेस्ट करवाया गया। उसमें 80 प्रतिशत मिथाइल अल्कोहल पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी घातक होती है।

18 Oct 2024

बिहार में जहरीली शराब से अब तक 47 मौतें, 450 हिरासत में लिए गए

पटना। बिहार में सारण-सिवान जिले में अब तक जहरीली शराब पीने से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। सिवान में 32, सारण में 13 और गोपालगंज में दो की मौत हुई है। अवैध शराब व्यापार से जुड़े 450 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हम लोगों को जो घटनास्थल से शराब मिली थी, उसका लैब टेस्ट करवाया गया। उसमें 80 प्रतिशत मिथाइल अल्कोहल पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी घातक होती है। शराब के जहरीले होने का मुख्य कारण इसमें मिथाइल अल्कोहल का पाया जाना होता है।

डीएम ने कहा कि स्प्रिट कहां से आया है, इसकी जानकारी हमलोग प्राप्त कर रहे हैं। मौका-ए-वारदात से हमने एक पॉलिथीन और एक बोतल बरामद किया था। बोतल के ड्राप लेट्स को लेकर हमने एक्साइज विभाग भेजा था। उसका प्रतिवेदन हमें मिला है। जांच में पाया गया कि उसमें 80 प्रतिशत मिथाइल अल्कोहल है। एक और हानिकारक तत्व पाया गया है।

सारण एसप कुमार आशीष ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हमने 250 छापेमारी की है। करीब साढ़े सोलह सौ लीटर शराब पूरे जिले से बरामद हुई है। इसके अलावा साढ़े तेरह हजार से ऊपर एक तरह का घोल बरामद करके विनष्ट किया गया है। साथ ही 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारा अभियान लगातार जारी है।

क्या होता है मिथाइल अल्कोहल:

रसायन मामले के जानकारों के अनुसार, शराब इथाइल अल्कोहल से बनती है। यह जहरीली नहीं होता है। इसे इथनॉल भी कहा जाता है जबकि मिथाइल बहुत ही घातक होता है। ये इथाइल जैसा होता है लेकिन गुण बिल्कुल उलटा होता है। मिथनॉल जहरीला होता है और जब शरीर में जाता है तो कोशिकाओं को मार डालता है। ये शरीर में जहां से गुजरता है, वहां की कोशिशाओं को मार देता है। इससे शरीर सुन पड़ जाता है और आंखों की रोशनी भी चली जाती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में जहरीली शराब से अब तक 47 मौतें, 450 हिरासत में लिए
इस मामले में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हम लोगों को जो घटनास्थल से शराब मिली थी, उसका लैब टेस्ट करवाया गया। उसमें 80 प्रतिशत म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News