Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

सोमी अली ने 'काला हिरण' निर्माताओं का किया समर्थन

फिल्म निर्माता अमित जानी की आगामी फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म को अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताया जा रहा है। इसी को लेकर सलमान खान की कानूनी टीम ने हाल ही में फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने और फिल्म से जुड़ी सामग्री हटाने की मांग की थी।

05 Jun 2026

सोमी अली ने 'काला हिरण' निर्माताओं का किया समर्थन

फिल्म निर्माता अमित जानी की आगामी फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म को अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताया जा रहा है। इसी को लेकर सलमान खान की कानूनी टीम ने हाल ही में फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने और फिल्म से जुड़ी सामग्री हटाने की मांग की थी।

इस बीच अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो में वह सलमान खान की कानूनी टीम द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़ते नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह किसी भी परिस्थिति में फिल्म का निर्माण बंद नहीं करेंगे। निर्माता का कहना है कि उनकी फिल्म का सलमान खान के मामले से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

विवाद के बीच सलमान खान की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री सोमी अली ने अमित जानी का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी फिल्म निर्माता को किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का अधिकार है। सोमी ने यह भी कहा कि केवल दोषी लोग ही सच्चाई से बचने की कोशिश करते हैं और धमकियों का सहारा लेते हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

उधर, सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म निर्माताओं से लिखित माफी मांगने और फिल्म से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने की मांग की है। टीम ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं निर्माता अपने दावे पर कायम हैं और फिल्म निर्माण जारी रखने की बात कह रहे हैं। ऐसे में 'काला हिरण' को लेकर विवाद और कानूनी टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोमी अली ने 'काला हिरण' निर्माताओं का किया समर्थन
फिल्म निर्माता अमित जानी की आगामी फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म को अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News