Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उप्र में संपत्ति के विवाद में बेटे ने की मां-पिता, बहन और दादी की हत्या

पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल (रामगांव) में रहने वाले बदलूराम (60) किसान थे। परिवार में पत्नी संजू (56), बेटी पार्वती (42), बेटा गुरुदेव, निरंकार और दादी शीतला (80) थीं। बड़े बेटे गुरुदेव ने बताया कि कुछ साल पहले पिता ने जमीन बेची थी।

02 Mar 2026

उप्र में संपत्ति के विवाद में बेटे ने की मां-पिता, बहन और दादी की हत्या

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक बेटे ने अपने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित ने खुद पर भी ईट मारकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल (रामगांव) में रहने वाले बदलूराम (60) किसान थे। परिवार में पत्नी संजू (56), बेटी पार्वती (42), बेटा गुरुदेव, निरंकार और दादी शीतला (80) थीं। बड़े बेटे गुरुदेव ने बताया कि कुछ साल पहले पिता ने जमीन बेची थी। उस पैसे और संपत्ति को लेकर छोटे भाई निरंकार से विवाद चल रहा था। उसी पैसे के बंटवारे के लिए रविवार रात को छोटा भाई घर आया। पिता ने पैसे देने से मना किया तो उसने पास रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान उसने मां संजू, बहन पार्वती और दादी शीतला पर भी कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर दिए। स्थानीय लोग जब उसे पकड़ने लगे तो उसने अपने सिर पर भी ईंट मारकर लहूलुहान कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता, मां, बहन और दादी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल आरोपित निरंकार को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी और एक ईंट बरामद की है।

उन्होंने बताया कि गुरुदेव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे संपत्ति के बंटवारे की बात सामने आ रही है। इसी के चलते ही आरोपित ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र में संपत्ति के विवाद में बेटे ने की मां-पिता, बहन और दा
पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल (रामगांव) में रहने वाले बदलूराम (60) किसान थे। परिवार में पत्नी संजू (56), बेटी पार्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News