Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सोना पप्पू कांड : घिरे ममता के करीबी पुलिस अफसर

डीसीपी शांतनु के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

05 May 2026

सोना पप्पू कांड : घिरे ममता के करीबी पुलिस अफसर

कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा धमाका हुआ है। ईडी ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। केंद्रीय एजेंसी को आशंका है कि चर्चित सोना पप्पू सिंडिकेट मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने के डर से शांतनु देश छोड़कर भाग सकते हैं। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शांतनु सिन्हा विश्वास को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता है और वे लंबे समय तक कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं। 
प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई सोना पप्पू नामक हिस्ट्रीशीटर और रियल एस्टेट डेवलपर से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच का हिस्सा है। सोना पप्पू पर आरोप है कि उसने फ्लैट देने के नाम पर आम लोगों से करोड़ों की ठगी की और उस पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इधर-उधर किया। इस सिंडिकेट की जांच के दौरान ईडी को डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास के साथ संदिग्ध लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं। पिछले महीने ही ईडी ने उनके गोलपार्क स्थित आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे। सोना पप्पू कोलकाता का एक कुख्यात अपराधी रहा है, जिस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। फरवरी 2026 में कंकुलिया रोड पर हुए भीषण बमबारी और गोलीबारी कांड में भी उसका नाम प्रमुखता से आया था। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के संरक्षण के कारण ही पप्पू इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने में सफल रहा। 2017 में एक हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बावजूद वह जल्द ही जमानत पर बाहर आ गया था। शांतनु सिन्हा विश्वास की भूमिका पर सवाल इसलिए भी गहरे हैं क्योंकि वे न केवल भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरक्षा समीकरणों को देखते थे, बल्कि हाल ही में ममता सरकार के राजनीतिक धरने के दौरान वे सीधे मंच पर भी नजर आए थे। हालांकि उस समय कोलकाता पुलिस ने तर्क दिया था कि वे सुरक्षा कारणों से वहां मौजूद थे, लेकिन अब ईडी की कार्रवाई ने उनकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद देश के सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य की राजनीति में इसे ममता बनर्जी के सुरक्षा चक्र पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। चुनाव परिणामों के बाद जहाँ एक ओर राजनीतिक हिंसा की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर शीर्ष स्तर के पुलिस अधिकारी के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई ने बंगाल की प्रशासनिक मशीनरी में हड़कंप मचा दिया है। ईडी अब इस मामले में शांतनु सिन्हा विश्वास की संपत्तियों की कुर्की और उनसे जुड़ी अन्य कडिय़ों को जोडऩे की तैयारी में है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोना पप्पू कांड : घिरे ममता के करीबी पुलिस अफसर
डीसीपी शांतनु के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News