Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

सोनम वांगचुक की पत्नी ने छात्रों पर लग रहे आरोपों को लेकर जताई चिंता

पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चिंता जाहिर की है।

23 Jul 2026

सोनम वांगचुक की पत्नी ने छात्रों पर लग रहे आरोपों को लेकर जताई चिंता

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चिंता जाहिर की है।

गीतांजलि आंग्मो ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, "एक शिक्षक के तौर पर, मीडिया में अपने छात्रों की छवि खराब होते देखना मेरे लिए बहुत दुखद है। ये छात्र जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों को दोषी ठहराने के बजाए उनकी चिंताओं को सुनना चाहिए था। हमारे बच्चे सुरक्षा के हकदार हैं, न कि उन्हें विलेन के तौर पर दिखाए जाने के। उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए।"

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अगर दिल्ली में कहीं और हिंसा की खबरें आती हैं, तो कृपया बिना सबूत के उन्हें इस आंदोलन से न जोड़ें जो लोग इन युवाओं को सच में जानते हैं, उन्होंने इनका असाधारण धैर्य, अनुशासन और संयम देखा है।

उल्लेखनीय है कि छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च की घोषणा के बाद 20 जुलाई को हजारों की संख्या में एकजुट हुए छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन जताय़ा था जिसमें वे शिक्षा प्रणाली में अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनम वांगचुक की पत्नी ने छात्रों पर लग रहे आरोपों को लेकर जत
पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चिंता जाहिर की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News