Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को लिखा पत्र, दूसरे अस्पताल ले जाने की मांग

पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर वांगचुक को अपनी पसंद के एक अन्य चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। पत्र में उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सा संबंधी जानकारी को लेकर कई सवाल भी उठाए।

18 Jul 2026

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को लिखा पत्र, दूसरे अस्पताल ले जाने की मांग

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर वांगचुक को अपनी पसंद के एक अन्य चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। पत्र में उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सा संबंधी जानकारी को लेकर कई सवाल भी उठाए।

गीतांजलि ने पत्र में आरोप लगाया कि अस्पताल की चिकित्सा टीम ने शनिवार सुबह उन्हें बताया कि सोनम वांगचुक का पोटेशियम स्तर घटकर 2.9 हो गया है, जबकि एक दिन पहले शाम 4:16 बजे यह 4.3 दर्ज किया गया था। उन्होंने इस अंतर पर सवाल उठाते हुए संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की।

पत्र में यह भी कहा गया है कि वांगचुक की डिजिटल और प्रत्यक्ष निगरानी कर रहे चिकित्सकों से परिवार को मिलने की अनुमति नहीं दी गई। गीतांजलि ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पारदर्शिता की कमी के कारण उनका भरोसा प्रभावित हुआ है। इसी वजह से परिवार ने वांगचुक को अपनी पसंद के मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से अनुरोध किया कि अस्पताल से छुट्टी देने से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं, ताकि वांगचुक को बेहतर चिकित्सा सुविधा और आवश्यक जांच के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया जा सके।

बाद में मीडिया से बातचीत में गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि सोनम वांगचुक की तबीयत फिलहाल ठीक है और वे यात्रा करने की स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि वांगचुक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च के समर्थन में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न शहरों में भी छात्र मार्च निकालेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को आज सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के सोशल मीडिया अभियान और प्रदर्शन से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को
पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर वांगचुक को अपनी पसंद के एक अन्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News