Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बेटी की याद में गूंजा गीत, आरजी कर कॉलेज में भावुक पल

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक निर्वाचित हुईं इस मां के कॉलेज पहुंचते ही छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों के बीच गहरी संवेदना का माहौल बन गया।

10 May 2026

बेटी की याद में गूंजा गीत, आरजी कर कॉलेज में भावुक पल

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में रविवार को भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब एक छात्रा ने गीत के माध्यम से उस मां का स्वागत किया, जिसकी बेटी की दर्दनाक मौत ने कभी पूरे राज्य को झकझोर दिया था। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक निर्वाचित हुईं इस मां के कॉलेज पहुंचते ही छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों के बीच गहरी संवेदना का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद पार्टी सहयोगी सोनिया जोसफ ने बताया कि कॉलेज परिसर में एक छात्रा ने गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। गीत की पंक्तियों में संघर्ष, साहस और न्याय की मांग को प्रमुखता से उभारा गया। छात्रा ने गाया- “तुम सच हो, तुम आग हो, तुम लड़ाई का चेहरा हो, बंगाल तुम्हारे साथ है, बुराई के काले चेहरे को तोड़ दो। मैदान में उतर कर लड़ाई करो… तुम मां हो, झूठ को मिटा दोगी और बेसहारों को न्याय मिलेगा।”

गीत आगे बढ़ते हुए मां के संघर्ष और शक्ति को समर्पित रहा। गीत की अन्य पंक्तियों में कहा गया- “तुम सत्य हो, तुम संध्या हो, तुम मां दुर्गा हो। असुरों का दमन तुम्हारे हाथों होगा मां। रत्ना मां की आंखों के आंसुओं का जवाब जनता देगी, अभया के साथ हुए अन्याय का बदला अब जनता लेगी।”

इन मार्मिक पंक्तियों को सुनते ही कॉलेज परिसर का माहौल भावुक हो उठा। बेटी की यादों से जुड़े उसी परिसर में मौजूद मां की आंखें नम हो गईं। वहां उपस्थित कई छात्र-छात्राएं और अन्य लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ क्षणों के लिए परिसर में गहरी खामोशी छा गई, जिसके बाद तालियों की गूंज सुनाई दी। कई लोगों ने इस भावुक पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसी कॉलेज में हुई छात्रा की मौत की घटना ने पूरे राज्य में न्याय की मांग को लेकर व्यापक बहस और आंदोलन को जन्म दिया था। रविवार को कॉलेज परिसर में गूंजे इस गीत ने एक बार फिर उस घटना की स्मृतियों को ताजा कर दिया और एक मां के संघर्ष को भावनात्मक रूप से लोगों के सामने प्रस्तुत किया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेटी की याद में गूंजा गीत, आरजी कर कॉलेज में भावुक पल
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक निर्वाचित हुईं इस मां के कॉलेज पहुंचते ही छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों के बीच गहरी संवेदना का माहौल बन गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News